चमोली: गोपेश्वर में मोबाइल फोन की दुकान से लाखों के फोन हुए चोरी–

by | Dec 17, 2023 | चमोली, चोरी | 0 comments

रात दो बजे दुकान का शटर मोड़कर घुसे चोर, लाखों के मोबाइल फोन हुए चोरी, व्यापारियों में आक्रोश–

गोपेश्वर: नगर क्षेत्र में जिला पंचायत रोड पर एक मोबाइल फोन की दुकान में कुछ अज्ञात लोगों ने चोरी कर लाखों के मोबाइल फोन पर हाथ साफ कर दिया है। यह चोरी शनिवार को रात करीब दो बजे की बताई जा रही है। एक अन्य सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि चोर इंद्रा मार्केट में दीपू मोबाइल शॉप के शटर मोड़ने के लिए गया है, लेकिन वहां शटर वह हिला नहीं पाया, जिसके बाद वह जिला पंचायत रोड पर ​स्थित मोबाइल फोन की दुकान में चोरी करने पहुंचा। शनिवार रात को जब लोग अपने घरों में सो रहे थे, तब नगर में संग्रीला होटल के ठीक नीचे और जोशी न्यूज एजेंसी के ठीक सामने मोबाइल की दुकान में चोरों ने दुकान का शटर मोड़कर वहां रखे नए मोबाइल फोन सेट पर हाथ साफ कर दिया।

सीसीटीवी में कैद चोर की वीडियो-

पुलिस थाने के समीप की दुकान होने पर लोगों में पुलिस की कार्यप्रणाली से भी आक्रोश है। व्यापार संघ अध्यक्ष अंकोला पुरोहित के नेतृत्व में मोबाइल फोन की दुकान के मालिक व अन्य व्यापारी पुलिस थाने में गए और उन्होंने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

कहा कि पुलिस को रात्रि को गश्त बढ़ानी चाहिए। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में दिखा कि चोरी रात करीब दो बजे हुई। जिस तरह से शटर को मोड़ा गया है, उससे प्रतीत हो रहा है कि दुकान में कोई बच्चा घुसा। सीसीटीवी में दिखाई दे रहा है कि रात एक बजकर 40 मिनट पर चोरी करने वाला बच्चा पहले दीपू मोबाइल की दुकान में शटर मोड़ने के लिए पहुंचा, लेकिन यहां शटर को वह मोड़ नही पाया।

Latest News

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...
error: Content is protected !!