चमोली: जंगल में चुन्नी से लटका मिला युवती का शव, 11 दिसंबर से थी लापता–

by | Dec 17, 2023 | चमोली, सुसाइट | 0 comments

पुलिस टीम जंगल के लिए शाम को हुई रवाना, ग्रामीणों ने देखा पेड़ से लटका शव, मृतका के भाई ने की थी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज–

चमोली: चमोली थाने से करीब 40 किलोमीटर दूर निजमुला घाटी के झींझी गांव के जंगलों में रविवार को एक युवती का शव चुन्नी के सहारे पेड़ की टहनी से लटका मिला। ग्रामीणों ने जब जंगल में शव देखा तो इसकी सूचना गांव में दी गई। बाद में ग्रामीणों ने इसकी सूचना थाना चमोली पुलिस को दी। पुलिस टीम शाम पांच बजे घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है। गौरतलब है कि झींझी गांव के कैलाश कुमार ने बीते 12 दिसंबर को अपनी बहिन पिंकी, उम्र 22 साल, पुत्री सुरेंद्र नाथ की गुमशुदगी की रिपोर्ट राजस्व पुलिस गौंणा में दर्ज कराई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने मामले को रेगुलर पुलिस के सुपुर्द किया। रविवार को सुबह ग्रामीण जंगल में सूखी लकड़ी लेने गए थे, उन्हें वहां दुपट्टा से लटका एक युवती का शव दिखा। उन्हाेंने इसकी सूचना ग्राम प्रहरी को दी। ग्राम प्रहरी ने इसकी जानकारी थाना चमोली और राजस्व पुलिस को दी। ग्रामीणों ने युवती की पहचान पिंकी के रुप में कर दी है। अभी पुलिस टीम मौके पर नहीं पहुंची है। पुलिस टीम में शामिल एक पुलिस अ​धिकारी ने बताया कि उन्हें शाम पांच बजे घटना की सूचना मिली। टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है। देर रात को शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल गोपेश्वर लाया जाएगा।

Latest News

चमोली: जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद के विचारों को लेकर देश में कार्य कर रही भाजपा–

मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने जिला कार्यालय में आयोजित किया कार्यक्रम-- गोपेश्वर, 27 जून 2026:...

राहत: कोर्ट से जमानत पर रिहा हुए आरोपित निहंग, शासन-प्रशासन ने ली राहत की सांस–

तीन आरोति न्यायिक हिरासत में थे, जबकि एक का एम्स ऋ​​षिकेश में चल रहा था उपचार, चारों को मिली जमानत...

चमोली: नारायणबगड़ बाजार में बारिश का कहर, मलबे में दबी कई गाड़ियां–

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बादल फटने की आशंका, दुकानों में घुसा मलबा; राहत-बचाव की मांग-- नारायणबगड़...

उत्तराखंड: तनाव के बीच बैरियर तोड़कर उत्तराखंड में घुसे निहंग, बैरियर के साथ ही दो डंपरों में की तोड़फोड़–

कुल्हाल चेकपोस्ट पर पुलिस-प्रशासन से वार्ता विफल, तनावपूर्ण माहौल-- देहरादून, 25 जून 2026: उत्तराखंड...

चमोली में आकर बस गया जापान से आया फूल, अब दूर दूर तक बिखर रही रंगत–

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के उच्च हिमालयी बुग्यालों में उगने वाली फूलों की रानी ब्लू पॉपी...

राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने शुरू किया उत्तराखंड जागरुकता अभियान, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक–

दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अ​भियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और ​अ​धिकारों के...

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर परिजनों को दी सांत्वना देहरादून, 24 जून 2026: केंद्रीय रक्षा मंत्री...
error: Content is protected !!