हादसा: कार और डंपर की आमने सामने की भिड़ंत, डॉक्टर की मौत–

by | Jan 15, 2024 | दुर्घटना, श्रीनगर | 0 comments

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मृतक डॉक्टर के परिजनों को पुलिस ने दी सूचना–

श्रीनगर: ऋ​षिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर सोमवार को ढुंढप्रयाग बैंड के समीप एक कार और डंपर की आमने-सामने की जोरदार ​भिडंत हो गई। हादसे में गंभीर घायल हुए उप जिला चिकित्सालय श्रीनगर गढ़वाल के प्रभारी चिकित्सक डॉ. नीरज राय ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। कीर्तिनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ढुंढप्रयाग बैंड के समीप सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे कार और डंपर की आमने सामने की भिड़ंत हो गई।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ऋषिकेश के हनुमंतपुरम निवासी 54 वर्षीय चिकित्सक डा. नीरज राय पुत्र गोरीशंकर राय सोमवार को ऋषिकेश से श्रीनगर आ रहे थे। लेकिन करीब साढ़े 11 बजे कीर्तिनगर के समीप ढुंढप्रयागमोड़ पर पहुंचते ही उनकी कार अनियंत्रित होकर रॉग साइड जाकर सामने से आ रहे डंफर से जा टकराई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में चिकित्सक नीरज राय की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है। ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया गया है।

Latest News

हक की लड़ाई: मोहनखाल-कनातोली-चोपता तुंगनाथ सड़क निर्माण के लिए आंदोलन का हुआ एलान–

15 अगस्त से मोहनखाल में शुरू होगा धरना-प्रदर्शन, सांसद व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पर लगाया...

चमोली: काली चट्टान बनी मुसीबत, बिरही-निजमुला सड़क पर फिर ठप हुई आवाजाही–

एक माह में कई बार मलबे से बंद हुई सड़क, ग्रामीण बोले-स्थायी उपचार नहीं हुआ तो बरसात में बढ़ेगी...

विद्यालयों में फर्स्ट एड बॉक्स पहुंचाकर सामाजिक दायित्व निभा रहा रूद्र सेवा संघ–

छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर पहल, संघ पदाधिकारी विद्यालयों में पहुंचकर कर रहे फर्स्ट एड बॉक्स...

चमोली: बदरीनाथ विधानसभा में उक्रांद का डोर-टू-डोर अभियान शुरू–

माणा, बदरीनाथ और बामणी गांव में ग्रामीणों से किया संवाद, स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष का...

जनसुरक्षा सर्वोपरि: श्री मद्यमहेश्वर धाम यात्रा अग्रिम आदेशों तक अस्थायी रूप से स्थगित–

भूस्खलन, मार्ग की संवेदनशील स्थिति एवं गौण्डारट्रॉली के मरम्मत कार्य को देखते हुए जिलाधिकारी विशाल...

चमोली: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक–

गरिमामय एवं राष्ट्रभक्ति के माहौल में मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस, प्रभात फेरी, क्रॉस कंट्री रेस और...

​शिकंजा: बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावा चोरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक और अभियुक्त चढ़ा पुलिस के हत्थे–

सीसीटीवी फुटेज में थाली भेंट गणना कक्ष में संदिग्ध गतिविधियां करता हुआ पाया गया जेपी कंपनी का...

रुद्रप्रयाग: भारी वर्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए सतर्क रहने के निर्देश–

जिला​धिकारी विशाल मिश्रा ने वि​भिन्न विभागों के अ​धिकारियों के साथ की बैठक, तैयारियों की समीक्षा...

देहरादून: चारधाम यात्रा होगी और सुगम, कर्णप्रयाग और सिमली में आधुनिक पार्किंग परियोजनाओं को मिली रफ्तार–

मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर यात्रियों की सुविधा और ट्रैफिक प्रबंधन मजबूत करने की दिशा में बड़ा...
error: Content is protected !!