राजनीति: कोटद्वार की राजनीति में आई गर्माहट, शैलेंद्र रावत की हुई घर वापसी–

by | Jan 28, 2024 | कोटद्वार, राजनीति | 0 comments

पूर्व विधायक की भाजपा में वापसी पर कड़ाके की ठंड में चढ़ा राजनीति का पारा, मेयर के टिकट पर बढ़ी धुकधुकी–

कोटद्वार: भारतीय जनता पार्टी फिर मजबूत हुई है। पूर्व विधायक शैलेंद्र रावत की भाजपा में घर वापसी ने कड़ाके की ठंड में कोटद्वार की राजनीति में गर्माहट पैदा कर दी है। शैलेंद्र रावत की भाजपा में वापसी से कोटद्वार में मेयर के टिकट की आस लगाए नेताओं की धुकधुकी भी बढ़ गई है। शैलेंद्र रावत 2017 और 2022 में यमकेश्वर से कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़े थे, लेकिन दोनों बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। अब भाजपा में उनकी घर वापसी ने राजनीति में गर्माहट पैदा कर दी है।

वर्ष 2003 में दुगड्डा के ब्लॉक प्रमुख बने शैलेंद्र रावत भाजपा के टिकट पर 2007 में कोटद्वार से विधायक चुने गए। तब कांग्रेस के बड़े नेता माने जाने वाले सुरेंद्र सिंह नेगी को उन्होंने शिकस्त दी थी। उसके बाद वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के दिग्गज जनरल बीसी खंडूरी को कोटद्वार से टिकट मिला लेकिन कांग्रेस के सुरेंद्र सिंह नेगी ने खंडूरी को हरा दिया। हार का ठीकरा शैलेंद्र रावत पर फूटा और भाजपा ने उन्हें पार्टी से बाहर कर दिया। हालांकि 2014 में लोकसभा चुनाव के दौरान उनकी भाजपा में वापसी हुई लेकिन इसके बाद 2017 में भाजपा ने टिकट नहीं दिया। जिससे नाराज शैलेंद्र रावत ने कांग्रेस के टिकट पर यमकेश्वर से चुनाव लड़ा लेकिन हार गए। 2022 का चुनाव भी यमकेश्वर से ही लड़े लेकिन फिर पराजित हुए। तब से शैलेन्द्र रावत राजनीति में आगे बढ़ने का प्रयास कर रहे थे।

Latest News

आस्था: पंच प्यारों के साथ हेमकुंड साहिब के लिए रवाना हुआ हजारों श्रद्धालुओं का जत्था–

सबद कीर्तन और अरदास के बाद रवाना हुए श्रद्धालु, उत्साह उमंग आस्था के साथ घांघरिया पहुंचे श्रद्धालु...

चमाेली:सड़क किनारे खड़े डंपर पर लगी आग, पुलिस ने बुझाई–

डंपर का अ​धिकांश हिस्सा जल गया, पिछले नौ दिनों से सड़क किनारे खड़ा था डंपर-- चमोली, 22 मई 2026:...

कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने किया पूर्वी बांगर क्षेत्र के गांवों का दौरा–

सुनीं जनसमस्याएं: त्वरित समाधान के दिए निर्देश-- रुद्रप्रयाग, 22 मई 2026: कैबिनेट मंत्री एवं विधायक...

चमोली: 50 लाख मुआवजा और नौैकरी की मांग पर अड़े लोग, सात घंटे तक शव नहीं उठाया–

वन विभाग ने वि​भिन्न स्रोतों से 30 लाख रुपये देने और मृतक की पत्नी को नौकरी देने का दिया लि​खित...

विशेष विमान से गोपेश्वर पहुंचे भारत सरकार के गृहसचिव–

चतुर्थ केदार रुद्रनाथ की यात्रा पर जाएंगे, गोपीनाथ मंदिर में आरती में हुए शामिल-- गोपेश्वर, 21 मई...

आस्था: द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान से खुले–

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने श्रद्धालुओं को दी शुभकामनाएं-- मदमहेश्वर/उखीमठ/रुद्रप्रयाग, 21...

चमोली: जंगल में आग बुझाने गया फायर वाचर चट्टान से गहरी खाई में गिरा, मौत–

बिरही के पास चीड़ के जंगल में भड़की आग को बुझाने टीम के साथ गया था फायर वाचर-- चमोली, 21 मई 2026:...

बदरीनाथ से यात्रियों को ले जा रहा हेलिकॉप्टर हाईटेंशन लाइन से उलझा–

पायलट ने सूझबूझ दिखाकर खेत में कराई इमरजेंसी लैंडिंग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी-- देहरादून/टिहरी...

चमोली: बूरा गांव की वन पंचायत की भूमि पर बड़े पैमाने पर हुआ अवैध कब्जा, प्रशासन मौन–

वन पंचायत सरपंच प्रबंध समिति, ग्राम पंचायत और महिला मंगल दल ने जिला​धिकारी से की कार्रवाई की मांग...
error: Content is protected !!