चमोली: बारिश के बीच दो दुकानों के ताले टूटे, हजारों की नकदी पर किया हाथ साफ–

by | Feb 2, 2024 | चमोली, चोरी | 0 comments

गोपेश्वर नगर में फिर हुई चोरी, व्यापारियों में आक्रोश, थाना पुलिस सीसीटीवी खंगालने में जुटी–

गोपेश्वर (चमोली)। नगर क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात को अज्ञात लोगों ने दो दुकानों के ताले तोड़ दिए। दुकान में रखी हजारों की नकदी पर भी हाथ साफ कर दिया गया। शुक्रवार को सुबह जब दुकान में चोरी की सूचना मिली तो बाजार में लोगों में अफरा-तफरी मच गई। गोपेश्वर थाना पुलिस चोरी की जांच में सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। नगर के मुख्य तिराहे के समीप संदीप कार्की की बीज भंडार की दुकान के ताले टूटे मिले। संदीप के तिजोरी का ताला भी टूटा था।

संदीप का कहना है कि उसमें 40 हजार रुपये रखे हुए थे, जो गायब हैं। दूसरी चोरी पोस्टऑफिस के समीप पुरोहित दुकान में हुई। यहां भी शटर का ताला तोड़ा गया है। दुकान में रखे कॉपी, किताब व अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान तो वहीं है, लेकिन दुकान में कागजों पर आग लगाई गई है। जो साफ दिख रहा है। अंदाजा लगाया जा रहा है ​कि चोरी करने आए अज्ञात व्य​क्ति ने ठंड भगाने के लिए दुकान में आग जलाई है। गनीमत यह रही कि दुकान में आग नहीं लगी। पुलिस अ​धिकारियों का कहना है कि चोरी की जांच की जा रही है। जल्द ही चोर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

व्यापार संघ के पूर्व अध्यक्ष अंकोला पुरोहित का कहना है कि नगर में पुलिस की नियमित गश्त नहीं हो रही है। जिससे चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। कुछ दिन पूर्व संग्रीला होटल के नीचे मोबाइल दुकान में शटर तोड़कर लाखों के मोबाइल फोन चोरी हो गए थे। अब एक ही रात में दो दुकानों के ताले टूटने से दुकानदारों में दहशत का माहौल है।

Latest News

चमोली: राजीव गांधी गौरव अवार्ड से सम्मानित हुए मानवा​धिकारएसो​सिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. जसवंत लाल–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया गया सम्मानित-- गोपेश्वर। अंतरराष्ट्रीय समरसता...

चमोली:एसआईआर अभियान में 63,247 नोटिस वितरित, 633 में से 573 मतदेय स्थलों पर दावे-आपत्तियों की सुनवाई पूरी–

जिलाधिकारी ने प्रेस वार्ता कर एसआईआर की प्रगति की दी जानकारी, प्रेस प्रतिनिधियों के सवालों के दिए...

चमोली: श्रम कार्ड निर्माण में तेजी लाने के निर्देश, एक माह में सभी पात्र श्रमिकों के कार्ड बनाने का लक्ष्य–

जिला​धिकारी गौरव कुमार ने ली अ​धिकारियों की बैठक, श्रमअ​धिकारी को दिए गए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर।...

चमोली: नौ साल बाद दिवारा यात्रा पर निकलीं मां इंद्रामति भगवती, चटोली गांव में हुआ भव्य स्वागत–

रक्षा बंधन पर बदरीनाथ धाम पहुंचेगी माता की डोली, गांव-गांव में हो रहे विशेष पूजा-अनुष्ठान...

चमोली: बारिश से 13 ग्रामीण सड़कें बाधित, लोग लंबी दूरी तक पैदल कर रहे आवाजाही–

गोपेश्वर-घिंघराण और नंदप्रयाग-देवखाल सड़कबा​धित होने से छात्र-छात्राओं और ​शिक्षकों को आने-जाने में...

चमोली: दूरस्थ 25 हिमाच्छादित गांवों में जनगणना की दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू, अब स्व-गणना होगी–

17 से 31 अगस्त तक होगी स्व-गणना, एक सितंबर से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक, पढ़ें, कैसे करें स्व गणना...

चमोली: टनल हादसे से टीएचडीसी को हुआ 11.50 करोड़ रुपये का नुकसान–

सात दिन बाद फिर से शुरू हुआ परियोजना का काम, जांच पूरी होने तक बंद रहेगी हादसे वाली टनल-- पीपलकोटी...

चमोली: जिंदगी की जंग हार गया नवजात, 15 दिन बाद थमीं सासेें–

रांगतोली गांव के एक गौशाला के पास लावारिस हालत में मिला था नवजात, मुंह में ठूंसा था रबड़-- गोपेश्वर...

चमोली: मानव उत्थान सेवा समिति ने केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर परिसर में रोपे फलदार व देवदार के पौधे–

वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण का भी रहा सहयोग, सिविल जज और समिति की सदस्यत महात्मा भगवती बाई जी रहीं...
error: Content is protected !!