तैयारी: अगस्त्यमुनि नगर पंचायत में हैं सबसे अ​धिक मतदाता, तिलवाड़ा में सबसे कम–

by | Feb 2, 2024 | चुनाव, रूद्रप्रयाग | 0 comments

नगर पंचायत के चुनाव की तैयारियां होने लगी शुरू, तीन नगर पंचायतों की नामावलियां प्रका​शित–

रुद्रप्रयाग: जनपद में नगर पंचायत के चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं। प्रशासन की ओर से निर्वाचन नामावली को पूरी तरह सुव्यवस्थित और सभी मतदाताओं के नाम शामिल कर प्रकाशित किया गया है। जनपद के तीन नगर पंचायत की नामावली प्रकाशित कर दी गई है। जिसमें सबसे अ​धिक मतदाता अगस्त्यमुनि नगर पंचायत में हैं जबकि सबसे कम तिलवाड़ा में।

तीनों नगर पंचायतों के समस्त वार्डों की निर्वाचक नामावलियां प्रकाशित कर दी गई हैं। नगर निकाय के समस्त प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों के आलेख्य में किए गए संसोधनों की सूची अपर जिलाधिकारी/जिला रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय में निरीक्षण के लिए उपलब्ध कर दी गई है। सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानी ललित मोहन गोदियाल ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद की नगर पंचायत ऊखीमठ, तिलवाड़ा एवं अगस्त्यमुनि में आपत्तियों के बाद अंतिम नामावली सूची प्रकाशित कर दी गई है। उन्होंने बताया कि अंतिम प्रकाशन 2 फरवरी, 2024 के समय नगर पंचायत ऊखीमठ के 4 वार्डों में कुल मतदाताओं की संख्या 2223 है। इसी तरह नगर पंचायत अगस्त्यमुनि के 7 वार्डों में 3610 मतदाता जबकि नगर पंचायत तिलवाड़ा के 4 वार्डों में कुल मतदाताओं की संख्या 2115 है।

Latest News

चमोली: भाई की शादी में जा रही बहनों के गहने हुए गुम, पुलिस ने रात एक बजे बैग खोजकर जीता परिवार का दिल–

खुशियों भरे सफर में छा गई चिंता, गुम हो गए ​थे₹14 लाख के जेवर, पुलिस ने ढूंढकर दिए-- चमोली। शादी की...

चमोली: शीतकालीन गद्दीस्थल गोपीनाथ मंदिर में विराजमान हुए रुद्रनाथ भगवान–

देवलधार के ज्वाला देवी मंदिर में भोग पूजा के बाद गोपेश्वर के गोपीना​थ मंदिर पहुंची डोली, अब छह माह...

चमोली: गौचर में 31 अक्टूबर से लगेगा तीन दिवसीय विशेष दिव्यांग शिविर, प्रचार रथ रवाना–

कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए होगा शिविर का आयोजन, 150 से अधिक दिव्यांगजनों का हुआ...

जय रुद्रेश: विधि-विधान से शीतकाल के लिए बंद हुए रुद्रनाथ मंदिर के कपाट–

अन्नकूट, घी और श्वेत कंबल से स्वयंभू लिंग को दी समाधि, ​शिव भक्तों ने लगाए जयकारे-- गोपेश्वर, 17...

हक की लड़ाई: मिनिस्टिरीयल कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट को विशेष कार्यालय का दर्जा देने की मांग उठाई–

विभिन्न मांगों को लेकर अधिकारी-कर्मचारियों ने कार्यबहिष्कार कर किया धरना-प्रदर्शन, जिला​धिकारी के...

चमोली: बीकेटीसी के अस्थाई कर्मचारियों ने जारी रखा आंदोलन, सीईओ को बैरंग लौटाया–

वन टाइम सेटलमेंट और समान वेतन की मांग को लेकर अस्थाई कर्मचारियों का चौथे दिन भी धरना जारी-- बदरीनाथ...

जगी उम्मीद: अस्थायी कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग पर सीएम का सकारात्मक आश्वासन–

बदरीनाथ धाम में आंदोलन कर रहे कर्मचारियों को जगी उम्मीद, उच्च स्तरीय बैठक में रखा जाएगा प्रकरण...

चमोली: 200 क्विंटल कीवी लेकर आजादपुर मंडी के लिए वाहन रवाना–

जिले में 800 काश्तकार 62 हेक्टेयर भूमि पर कर रहे कीवी का उत्पादन-- गोपेश्वर। उत्तराखंड के सीमांत...

चमोली: वन टाइम सेटलमेंट की मांग पर अस्थायी कर्मचारियों का आंदोलन शुरू–

बदरीनाथ मंदिर सिंहद्वार के बाहर धरना-प्रदर्शन कर की नारेबाजी, श्रीबदरीश पंचायत और बीकेटीसी सदस्यों...
error: Content is protected !!