चमोली: गोपेश्वर की दुकानों में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा–

by | Feb 3, 2024 | चमोली, चोरी | 0 comments

पुलिस ने आरोपी को नगदी के साथ किया गिरफ्तार, पहले भी गिरफ्तार हो चुका है यह युवक–

गोपेश्वर: बृहस्पतिवार की रात को बारिश के बीच दुकानों में चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चोरी के आरोपी को नगदी के साथ गिरफ्तार किया है।

बृहस्पतिवार रात को गोपेश्वर बाजार की दो दुकानों में चोरी की घटना सामने आई। जबकि दो दुकानों में शटर तोड़ने का प्रयास किया गया। शुक्रवार सुबह जब दुकान स्वामी दुकान में आए तो चोरी का पता चला। जिसमें पवन बिष्ट की बस स्टेशन के पास बीज भंडार और पोस्ट ऑफिस के पास सतीश पुरोहित की दुकान के ताले तोड़कर चोरी की गई थी।

एसपी रेखा यादव ने चोरी के खुलासे को पुलिस उपाध्यक्ष प्रमोद शाह के पर्यवेक्षण में गोपेश्वर थाने की टीम गठित की। पुलिस ने सीसीटीवी की जांच और पूछताछ के बाद चोरी के आरोप में अर्जुन उर्फ प्रदीप मैखुरी (26 साल) निवासी ग्राम मैखुरा जिला चमोली को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 17310 रुपये भी बरामद हुए हैं। आरोपी के खिलाफ गोपेश्वर थाने में पहले भी चोरी के आरोप में मुकदमा दर्ज है। आरोपी को पकड़ने वाली पुलिस टीम में थानााध्यक्ष कुलदीप रावत, उपनिरीक्षक सुमित बंदूनी, एसओजी प्रभारी उपनिरीक्षक नवनीत भंडारी, आरक्षी संजय सिंह, संतोष नेगी, एसओजी आरक्षक चंदन नागरकोटी, आशुतोष तिवारी व रविकांत शामिल रहे।

Latest News

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...
error: Content is protected !!