सोशल मीडिया पर कौन कर रहा डा. निशंक के खिलाफ कुप्रचार, भाजपा ने आरोपों को निराधार बताया–

by | Jul 13, 2021 | चमोली, राजनीति | 0 comments

 गोपेश्वर। सोशल मीडिया पर इन दिनों पूर्व केंद्रीय मंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक के खिलाफ खूब प्रचार चल रहा है। भाजपा ने इसे कुप्रचार बताया है। गंगा स्वच्छता मंच के सह संयोजक व भाजपा के पूर्व जिला मीडिया प्रभारी विजय सती ने कहा कि कुछ लोगों को डा. निशंक की उपलब्धियां देखी नहीं जा रही हैं, जिससे वे सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ षड़यंत्र रच रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री ने अपने स्वास्थ्य कारणों से मंत्री पद से इस्तीफा दिया है, लेकिन कुछ लोग सोशल मीडिया पर उनकी छवि को धूमिल करने में लगे हुए हैं। डा. निशंक ने केंद्रीय मंत्री और उससे पहले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहते विकास कार्यों को गति दी। उन्होंने कोरोना से निपटने के लिए डेढ़ करोड़ की सांसद निधि भी दी, ताकि कोरोना उपचार में लोगों को ज्यादा से ज्यादा मेडिकल सुविधा उपलब्ध हो सके। लेकिन वामपंथी विचारधारा के लोग उनकी छवि को धूमिल करने मेें लगे हुए हैं। सोशल मीडिया पर मनगडंत बयानबाजी कर रहे हैं। जो कि गलत है। स्वास्थ्य ठीक होने के बाद डा. निशंक नई ऊर्जा के साथ फिर से देश के विकास के लिए आगे आएंगे और जनता की समस्याओं के निपटारे के लिए जूझते रहेंगे। 

Latest News

उत्तराखंड: रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम धामी का तोहफा, दो दिन मुफ्त सफर–

28 और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में प्रदेश के भीतर नहीं देना होगा किराया, शासन ने जारी किए आदेश...

उत्तराखंड: विकास और संरक्षण साथ-साथ चल सकते हैं: सीपी राधाकृष्णन–

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आईजीएनएफए में आईएफएस के अ​धिकारियों को किया संबो​धित-- देहरादून, 19...

चमोली: स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता की राह आसान बनाने को बैंकों को दिए निर्देश–

सरकारी ऋण योजनाओं में तेजी लाएं बैंक, लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करें-- गोपेश्वर, 19 अगस्त...

चमोली: आवारा कुत्तों के आतंक से 10 स्कूलों में 23 अगस्त तक अवकाश–

नारायणबगड़ और नलगांव क्षेत्र के विद्यालयों में 20 से 23 अगस्त तक छुट्टी, ऑनलाइन पढ़ाई के निर्देश...

चमोली: आरक्षित वन भूमि पर गैर वानिकी कार्य मिले तो होगी कार्रवाई, एसआईटी गठित–

आरक्षित वन भूमि के गैर-वानिकी उपयोग पर होगी कड़ी कार्रवाई, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 19...

सतर्कता: सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम की दिशा में चमोली आगे, एचपीवी टीकाकरण में प्रदेश में प्रथम–

जनपद ने हासिल की 68.6 प्रतिशत की उपल​​​ब्धि, स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाया जा रहा व्यापक अ​​भियान...

चमोली: सावन की तीज पर झूलों और भजनों से गूंजा गोपेश्वर–

पुलिस लाइन के पास हुआ तीज महोत्सव, महिलाओं ने एक दूसरे को दी तीज की शुभकामनाएं-- गोपेश्वर, 15 अगस्त...

चमोली: प्रोफेसर डॉ. जसवंत लाल को मिलेगा राजीव गांधी गौरव अवार्ड–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया जाएगा कार्यक्रम, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों...

जय हिंद: तेज वर्षा भी बच्चों का उत्साह न रोक पाई, कठूड़ विद्यालय में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस–

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा, पूर्व प्रधान बद्री सैलानी और लक्ष्मण कनवासी हुए...
error: Content is protected !!