गोपेश्वर। सोशल मीडिया पर इन दिनों पूर्व केंद्रीय मंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक के खिलाफ खूब प्रचार चल रहा है। भाजपा ने इसे कुप्रचार बताया है। गंगा स्वच्छता मंच के सह संयोजक व भाजपा के पूर्व जिला मीडिया प्रभारी विजय सती ने कहा कि कुछ लोगों को डा. निशंक की उपलब्धियां देखी नहीं जा रही हैं, जिससे वे सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ षड़यंत्र रच रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री ने अपने स्वास्थ्य कारणों से मंत्री पद से इस्तीफा दिया है, लेकिन कुछ लोग सोशल मीडिया पर उनकी छवि को धूमिल करने में लगे हुए हैं। डा. निशंक ने केंद्रीय मंत्री और उससे पहले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहते विकास कार्यों को गति दी। उन्होंने कोरोना से निपटने के लिए डेढ़ करोड़ की सांसद निधि भी दी, ताकि कोरोना उपचार में लोगों को ज्यादा से ज्यादा मेडिकल सुविधा उपलब्ध हो सके। लेकिन वामपंथी विचारधारा के लोग उनकी छवि को धूमिल करने मेें लगे हुए हैं। सोशल मीडिया पर मनगडंत बयानबाजी कर रहे हैं। जो कि गलत है। स्वास्थ्य ठीक होने के बाद डा. निशंक नई ऊर्जा के साथ फिर से देश के विकास के लिए आगे आएंगे और जनता की समस्याओं के निपटारे के लिए जूझते रहेंगे।
सोशल मीडिया पर कौन कर रहा डा. निशंक के खिलाफ कुप्रचार, भाजपा ने आरोपों को निराधार बताया–
by laxmi Purohit | Jul 13, 2021 | चमोली, राजनीति | 0 comments

Latest News
अभियान के प्रथम चरण में 24 हजार 705 बच्चों पिलाई गई पोलियो की खुराक-- गोपेश्वर, 22 नवंबर 2026: पल्स...
लोगों के सब्र का बांध टूटने लगा, आंदोलन तेज करने की चेतावनी; शासनादेश और वित्तीय स्वीकृति मिलने तक...
पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना में काम करने आया था, ज्वाइनिंग से पहले हुआ हादसा-- पीपलकोटी।...
यूनिवर्सिटी ऑफ केंट के दीक्षांत समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए चांसलर ने किया सम्मानित...
कर्णप्रयाग के उमा देवी मंदिर में पारंपरिक रीति-रिवाजों से किया विवाह, सादगीपूर्ण आयोजन बना चर्चा का...
21 नवंबर तक चलेंगे विवाह के कार्यक्रम, प्रसिद्ध लोक गायकों की सांस्कृतिक संध्या भी होगी आयोजित...
कहीं पुल से 100 मीटर नीचे गिरी बस तो कहीं खाई में समाए बोलेरो और मैक्स वाहन, प्रधानमंत्री और...
मुख्यमंत्री ने कहा, बैणी-भुली योजना से पांच लाख से अधिक महिलाओं को मिलेगा आर्थिक संबल-- पीपलकोटी...
शीतकालीन पूजा स्थल में विराजमान हुए भगवान उद्धव और कुबेर, कल ज्योतिर्मठ पहुंचेगी आदि गुरु शंकराचार्य...
