चमोली: गोपेश्वर जिला अस्पताल में अब टोकन व्यवस्था होगी लागू–

by | Mar 22, 2024 | चमोली, स्वास्थ्य | 0 comments

डॉक्टर के कक्ष के बाहर लगेगी टोकन मशीन, सात मशीनें होंगे संचालित, एक बार में एक ही मरीज जाएगा अंदर–

गोपेश्वर: चमोली जनपद के जिला अस्पताल गोपेश्वर में चिकित्सक कक्ष में मरीजों के प्रवेश के लिए जल्द टोकन व्यवस्था लागू होगी। इससे अस्पताल में व्यवस्था बनीं रहेगी और मरीज चिकित्सक से खुलकर अपनी बीमारी भी बता सकेंगे।

जिला अस्पताल में प्रतिदिन 400 से 500 तक ओपीडी हो रही है। सप्ताह में शुरू के तीन दिन अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ जाती है। जिससे चिकित्सक कक्ष मरीजों व तीमारदारों से भरे रहते हैं। अब अस्पताल में चिकित्सक कक्षों के बाहर टोकन व्यवस्था लागू होगी। इससे मरीजों को टोकन मिलेगा। जिस मरीज का नंबर आएगा, वही चिकित्सक कक्ष में प्रवेश करेगा। इससे मरीज अपनी बीमारी को खुलकर चिकित्सक को बता सकता है। प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनुराग धनिक ने बताया कि पहले चरण में सात टोकन मशीनें स्थापित की जा रही हैं। ये मशीनें उन कक्षों के बाहर लगाई जा रही हैं, जहां मरीजों की संख्या अधिक रहती है।

Latest News

चमोली: भालू के हमले में देवरानी-जेठानी की मौत–

घास लेने जंगल गई थीं दोनों महिलाएं, चट्टान से गिरकर भी हुईं गंभीर घायल; श्रीनगर के पास लक्ष्मी ने भी...

चमोली: आस्था और उमंग के बीच आज कैलाश के लिए विदा होगी मां नंदा की डोली–

सिद्धपीठ कुरुड़ में उमड़ा आस्था का सैलाब, जागरों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा मंदिर परिसर...

जय मां नंदा: सज गया मां नंदा का धाम कुरुड़, भक्तों के स्वागत को तैयार हुई डोलियां और मंदिर–

पांच सितंबर को तीनों डोलियां कैलाश के लिए होंगी रवाना, बृहस्पतिवार से शुरू होगा तीन दिवसीय नंदा मेला...

चमोली: अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, दशोली क्षेत्र पंचायत बैठक का बहिष्कार–

एक साल पुरानी समस्याओं का समाधान नहीं होने और मनरेगा भुगतान लंबित होने पर जताई नाराजगी-- गोपेश्वर...

चमोली: बैरागनाभदाकोटी की चट्टान से फिर हाईवे पर गिरा मलबा, बैरागना में थमी आवाजाही–

तेज बारिश के दौरान भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से चमोली-कुंड हाईवे बाधित, रोडवेज बस भी फंसी...

चमोली: जीवन बीमा निगम की गोपेश्वर शाखा में धूमधाम से मनाया गया 70वां स्थापना दिवस–

वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों को फल और दैनिक उपयोग की सामग्री वितरित की, बीमा सप्ताह में होंगे...

चमोली: सजने लगा मां नंदा का धाम सिद्धपीठ कुरुड़ मंदिर, गेंदे के फूलों से सजाया जा रहा मंदिर–

3 से 5 सितंबर तक आयोजित होगा नंदा मेला, पांच सितंबर को कैलाश के लिए विदा होंगी कुरुड़, बंड और...

चमोली: ऊर्जा क्षेत्र की चुनौतियों और संभावनाओं पर बाल वैज्ञानिकों ने दिए अपने टिप्स–

वैष्णवी, दिव्यांशु और देवराज जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित, भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047 पर...

चमोली: देश के प्रथम गांव माणा से शुरू हुआ स्व-गणना प्रक्रिया–

प्रगणक और सुपरवाइजर 30 सितंबर तक घर-घर जाकर करेंगे मैपिंग एवं जनगणना संबंधी कार्य-- गोपेश्वर, 02...
error: Content is protected !!