चमोली: वन कर्मियों ने छह घंटे की मशक्कत के बाद बुझाई जंगल की आग

by | Mar 28, 2024 | चमोली, वन | 0 comments

आग से कई हेक्टेयर जंगल हुआ स्वाह, एक किलोमीटर दूर जा पहुंची आग, रौली क्षेत्र के जंगलों में भी भड़की आग, कर्मियों ने बुझाई–

गोपेश्वर: सिविल वन क्षेत्र सिरों के जंगल में भड़की आग को केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग के कर्मियों ने छह घंटे की कड़ी मेहनत के बाद बुझा दिया। जिससे आग सिणजी गांव तक पहुंचने से बच गई। बृहस्पतिवार को सिराें गांव में खेतों की आग चीड़ के जंगल तक पहुंच गई। जंगल की आग इतनी तेज थी कि वह एक किलोमीटर दूर सिणजी गांव तक पहुंच गई। मौके पर पहुंचे केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग के कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर छह घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ग्रामीणों ने अपने घरों का पानी भी आग के ऊपर फेंका। कुछ ग्रामीणों ने अनहोली की डर से गौशाला में बंधे मवे​शियों को भी सुर​क्षित स्थानों पर भेजा। जब आग पर काबू पा लिया गया, तब जाकर मवे​शियों को गौशालाओं में बांधा।

वन बीट अधिकारी राजेंद्र रावत ने बताया कि सिरों गांव की सिविल वन भूमि में आग लगी। सिणजी गांव में खेतों की आग चीड़ के जंगल तक पहुंची। वन कर्मियों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है। उन्होंने बताया कि आग को गांव तक पहुंचने से पहले ही फायर लाइन खींचकर काबू किया जा सका। इधर, रौली क्षेत्र के जंगल में भड़की आग को अलकनंदा वन प्रभाग की टीम ने बुझा लिया। बृहस्पतिवार को दोपहर में रौली क्षेत्र के जंगलों में आग भड़क गई। स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी जानकारी वन विभाग को दी। जिसके बाद वन दरोगा आरएस पुंडीर, कुंवर सिंह रावत, प्रदीप सिंह, नरेंद्र सिंह और रमेश सिंह मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया।

Latest News

उत्तराखंड: रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम धामी का तोहफा, दो दिन मुफ्त सफर–

28 और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में प्रदेश के भीतर नहीं देना होगा किराया, शासन ने जारी किए आदेश...

उत्तराखंड: विकास और संरक्षण साथ-साथ चल सकते हैं: सीपी राधाकृष्णन–

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आईजीएनएफए में आईएफएस के अ​धिकारियों को किया संबो​धित-- देहरादून, 19...

चमोली: स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता की राह आसान बनाने को बैंकों को दिए निर्देश–

सरकारी ऋण योजनाओं में तेजी लाएं बैंक, लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करें-- गोपेश्वर, 19 अगस्त...

चमोली: आवारा कुत्तों के आतंक से 10 स्कूलों में 23 अगस्त तक अवकाश–

नारायणबगड़ और नलगांव क्षेत्र के विद्यालयों में 20 से 23 अगस्त तक छुट्टी, ऑनलाइन पढ़ाई के निर्देश...

चमोली: आरक्षित वन भूमि पर गैर वानिकी कार्य मिले तो होगी कार्रवाई, एसआईटी गठित–

आरक्षित वन भूमि के गैर-वानिकी उपयोग पर होगी कड़ी कार्रवाई, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 19...

सतर्कता: सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम की दिशा में चमोली आगे, एचपीवी टीकाकरण में प्रदेश में प्रथम–

जनपद ने हासिल की 68.6 प्रतिशत की उपल​​​ब्धि, स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाया जा रहा व्यापक अ​​भियान...

चमोली: सावन की तीज पर झूलों और भजनों से गूंजा गोपेश्वर–

पुलिस लाइन के पास हुआ तीज महोत्सव, महिलाओं ने एक दूसरे को दी तीज की शुभकामनाएं-- गोपेश्वर, 15 अगस्त...

चमोली: प्रोफेसर डॉ. जसवंत लाल को मिलेगा राजीव गांधी गौरव अवार्ड–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया जाएगा कार्यक्रम, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों...

जय हिंद: तेज वर्षा भी बच्चों का उत्साह न रोक पाई, कठूड़ विद्यालय में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस–

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा, पूर्व प्रधान बद्री सैलानी और लक्ष्मण कनवासी हुए...
error: Content is protected !!