चमोली: जंगल की आग बुझाते वन आरक्षी हुआ चोटिल, पांव से टकराया पत्थर–

by | Apr 6, 2024 | चमोली, ब्रेकिंग, वन | 0 comments

जिला अस्पताल में किया गया भर्ती, चमोली जनपद में जंगलों की आग से फैली गहरी धुंध, परेशानी बढ़ी–

गोपेश्वर: वन पंचायत भोंती के जंगलों में भड़की आग से करीब तीन हेक्टेयर वन संपदा जलकर नष्ट हो गई है। वन कर्मियों की टीम ने दोपहर एक बजे आग को काबू किया। आग से गोपेश्वर क्षेत्र में चारों ओर धुंध फैल गई है। आग बुझाते वक्त वन आरक्षी पवन सिंह पुत्र रघुवीर सिंह, ग्राम माथर, देवरकोट, कर्णप्रयाग चोटिल हो गया। पवन का पांव पत्थर की चपेट में आ गया। जिससे अन्य सा​​थियों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया है। उसका पांव फेक्चर हुआ है।

अलकनंदा वन प्रभाग के वन दरोगा बुद्धि बल्लभ जोशी ने बताया कि शनिवार को सुबह करीब पांच बजे बदरीनाथ वन प्रभाग के भोंती वन पंचायत के जंगलों में आग लगी। इसकी सूचना मिलने पर वन दरोगा, वन आरक्षी और फायर वाचर आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंचे। आग की लपटें इतनी तेज थी कि कोई भी उसके सामने नहीं जा पा रहा था। वन कर्मियों ने चारों ओर से फायर लाइन का निर्माण किया, जिसके बाद दोपहर में करीब एक बजे आग को काबू किया जा सका।

वना​ग्नि से गोपेश्वर में चारों ओर फैला धुंआ-

आग बुझाने में वन दरोगा देवेंद्र सजवाण, वन दरोगा जयदीप चंद, वन आरक्षी सोबन सिह, दिपांशु नेगी, जीतेंद्र भंडारी आदि मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि आग को काबू कर लिया गया है। वहीं, जंगल में आग लगने से गोपेश्वर सहित आसपास के छेत्रों में धुंध छा गई। जिससे लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ी।

Latest News

चमोली में बारिश-बर्फबारी से मौसम सुहावना, जंगल की आग बुझी–

चमोली जनपद में लगातार दूसरे दिन भी हुई बारिश, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर हुई बर्फबारी-- चमोली, 29...

चमोली: बदरीनाथ पुलिस ने चंद घंटों में ढूंढा श्रद्धालु का लाखों रुपये के जेवरात से भरा बैग–

मित्रता, सेवा और सुरक्षा” का सजीव उदाहरण पेश कर रही बदरीनाथ पुलिस, भावुक यात्री ने किया सैल्यूट...

चमोली: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी चचेरे भाई को 20 वर्ष का कठोर कारावास–

चमोली जिला न्यायालय में विशेष सत्र न्यायाधीश की अदालत ने सुनाया फैसला, पीड़िता को तीन लाख प्रतिकर...

चमोली: ज्योतिर्मठ में भूधंंसाव के तीन साल बाद शुरू हुआ क्षतिग्रस्त भवनों का ध्वस्तीकरण–

जनवरी 2023 में हुआ था भू-धंसाव, सैकड़ों भवन हो गए थे असुर​क्षित, एसडीएम के निर्देश पर ध्वस्तीकरण...

चमाेली: बमोथ गांव में पेयजल समस्या पर ग्रामीणों ने घेरा जल निगम के अधिकारी–

लंबे समय से पेयजल किल्लत झेल रहे ग्रामीण, ​शिकायत पर नहीं हो रही थी कोई कार्रवाई-- कर्णप्रयाग, 28 मई...

सिद्धपीठ कुरूड़ मंदिर को पर्यटन मानचित्र में मिला स्थान, श्रद्धालुओं में खुशी–

मंदिर समिति और हक-हकूकधारियों की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, नंदा जात का प्रमुख केंद्र है कुरुड़...

चमोली: ​घिंघराण में आंधी-तूफान से गैस सिलिंडरों से भरे पिकअप वाहन के ऊपर गिरा पेड़–

चालक और गैस वितरक सुर​क्षित, फायर कर्मियों ने हटाया पेड़, एक घंटे तक लगा रहा जाम-- गोपेश्वर, 28 मई...

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘सौर जागरूकता स्मारिका पुस्तिका’ का किया विमोचन–

काउंसिल ऑन एनर्जी, इंवायरमेंट एंड वॉटर ने तैयार की जानकारीपरख सौर जागरुकता स्मारिका-- देहरादून, 28...

जय हिंद: चमोली जनपद में एक ही गांव के छह युवाओं का अग्निवीरजीडी में चयन, गांव में खुशी की लहर–

नंदानगर ब्लॉक के कनोल और बड़गुना गांव के युवाओं ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, ग्रामीणों ने जताई खुशी...
error: Content is protected !!