चारधाम यात्रा शुरु करने के लिए बदरीनाथ में आमरण अनशन करेंगे मोनी बाबा–

by | Aug 29, 2021 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

बदरीनाथ। स्थानीय लोगों को बदरीनाथ धाम के दर्शन करने की अनुमति दिए जाने की मांग पर मौनी बाबा ने फिर से आमरण अनशन शुरू करने की चेतावनी दी है। वे एक सितंबर से अपना अनशन शुरू करेंगे। इधर, यात्रा शुरु करने की मांग पर धाम में स्थानीय लोगों का क्रमिक अनशन रविवार को दसवें दिन भी जारी रहा। दसवें दिन बामणी गांव की महिलाएं अनशन पर बैठीं। बामणी गांव की सरिता रावत, संगीता मेहता, सरिता मेहता, जयवंती मेहता, सविता मेहता, बनिता मेहता सहित 6 महिलाएं अनशन पर बैठी हैं। अनशन पर बैठे महिलाओ ने  सरकार व स्थानीय विधायक के खिलाफ नारेबाजी कर आक्रोश  जताया। संगीता मेहता, सरिता रावत व अन्य अनशनकारी महिलाओं का कहना है कि हम बद्री पूरी वासियों के इतने बुरे दिन आ गए हैं कि मातृ शक्ति को अपने आराध्य बद्री विशाल जी के दर्शन के लिए अनशन पर बैठना पड़ रहा है। जिसके जिम्मेदार वर्तमान सरकार है। लेकिन हम तब तक अनशन जारी रखेंगे जब तक चार धाम यात्रा शुरू नहीं हो जाती। इस मौके पर बद्रीश संघर्ष समिति के अध्यक्ष राजेश मेहता , सचिव अंशुमान भंडारी, भूपेंद्र शर्मा, काशी पालीवाल, बलदेव मेहता, विनीत पंवार, मनदीप भंडारी, विक्रम कोठारी व अन्य लोग उपस्थित रहे। वहीं, मोनी बाबा ने फिर से आमरण अनशन शुरू करने का एलान किया है। उन्होंने कहा कि पूर्व में मुख्यमंत्री के शीघ्र यात्रा शुरु करने के आश्वासन पर उन्होंने अपना आंदोलन स्थगित कर दिया था, लेकिन अभी तक भी यात्रा पर कोई निर्णय न होने पर फिर से अनशन शुरू किया जाएगा। 

Latest News

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...
error: Content is protected !!