चमोली: अपने दोस्त की हत्या करने वाले साथी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जेल भेजा–

by | Apr 29, 2024 | चमोली, हत्या | 0 comments

रविवार को दर्ज हुआ मुकदमा, चंद घंटे बाद आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, सनसनीखेज वारदात–

गोपेश्वर (ब्यूरो): चमोली जनपद में सनसनीखेज मामला सामने आया है। अपने साथी की हत्या के मामले में पुलिस ने एक व्य​क्ति को गिरफ्तार किया है। न्यायालय ने उसे पुरसाड़ी जेल भेज दिया गया है। मामला 25 अप्रैल का है। चमोली कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत छिनका गांव के समीप एक व्य​क्ति का अधजला शव बरामद हुआ था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने शव की पहचान रघुवीर सिंह पुत्र स्वर्गीय मोहन सिंह, निवासी डुंग्री, बिजराकोट, चमोली के रुप में की। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए पुलिस को एक लि​खित तहरीर दी, जिसमें छिनका गांव के रहने वाले संदीप रावत को नामजद किया गया। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की तहकीकात शुरू की और संदीप को गिरफ्तार कर लिया।

सोमवार को पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस को पूछताछ में पता चला कि संदीप और रघुवीर दोस्त थे और आसपास के गांव के ही रहने वाले थे। कुछ समय पहले दोनों ने एक गांव में किसी का हल चुरा लिया था। जब ग्रामीणों को इसका पता चला तो उन्होंने रघुवीर को पकड़ ​लिया। लेकिन मामले से बचने के लिए उसने चोरी में संदीप का नाम आगे कर लिया। इसी बात पर संदीप रघुवीर से नाराज रहने लगा। बीते 22 अप्रैल को दोनों क्षेत्र में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे।

कुछ लोगों ने उन्हें साथ जाते देखा था। रास्ते में संदीप ने रघुवीर के साथ मारपीट की और बेल्ट से गला घोंटकर हत्या कर दी। बाद में उसने शव पर आग भी लगा दी। दोनों के एक साथ जाने पर परिजनों ने संदीप पर हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। जिस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या में प्रयोग की गई बेल्ट भी बरामद कर ली गई है। आरोपी को पकड़ने वालों में उपनिरीक्षक प्रशिक्षु जय सिंह राणा, हेड कांस्टेबल गोपाल सिंह, कांस्टेबल बनबीर शामिल रहे। दर्ज कराया। जिसके बाद 28 अप्रैल को अरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

Latest News

चमोली: भारी बारिश के अलर्ट पर चमोली में कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद–

मौसम विभाग के भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए जिला​धिकारी ने जारी किए आदेश-- गोपेश्वर, 05 अगस्त...

चमोली: नंदानगर महाविद्यालय में नवप्रवेशी छात्रों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित–

राष्ट्रीय शिक्षा नीति, परीक्षा प्रणाली, क्रेडिट प्वाइंट और छात्रवृत्ति योजनाओं की दी गई विस्तृत...

उत्तराखंड: भारी बारिश के मद्देनजर प्रदेश में हाई अलर्ट, मुख्यमंत्री ने दिए सतर्कता के निर्देश–

एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और जिला प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश, लोगों और पर्यटकों से अनावश्यक यात्रा न...

बिरही-निजमुला सड़क पर चौथे दिन भी आवाजाही ठप, काली चट्टान बनीं मुसीबत–

बिरही से तीन किलोमीटर आगे सड़क पर तीन दिन से खराब पड़ी जेसीबी मशीन, पशासन मौन, परेशानी झेल रही आम...

धराली आपदा के एक वर्ष बाद: राहत से पुनर्वास तक बदली तस्वीर, सरकार ने पुनर्निर्माण पर झोंकी ताकत–

मृतकों के आश्रितों, बेघर परिवारों, किसानों, बागवानों और कारोबारियों को करोड़ों की सहायता, आधारभूत...

चमोली: बारिश के बाद भूस्खलन से चमोली में 19 सड़कें बंद, ग्रामीणों की बढ़ीं मुश्किलें–

कर्णप्रयाग-धारडुंगरी-मैखुरा-कंडारा-सोनला राज्य मार्ग दूसरे दिन भी नहीं खुला, सड़कें खोलने में जुटा...

चमोली: महिला के जेवर हड़पने के आरोप में ज्वेलर्स गिरफ्तार–

मंगलसूत्र बनाने के नाम पर लिए थे पुराने जेवर, पुलिस ने दुकान से दबोचा-- नंदानगर, 03 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना: जिला स्तर के लिए 51 खिलाड़ियों का चयन–

4 अगस्त को आरक्षित वर्ग के खिलाड़ियों की होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा-- गोपेश्वर, 03 अगस्त 2026: खेल...
error: Content is protected !!