चमोली। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित गुलाबकोटी गांव के ग्रामीण गांव के समीप ही गदेरे के उफान पर आने से डर गए। ग्रामीणों ने अपने घरों को छोड़कर खेतों में शरण ली। करीब एक घंटे की जोरदार बारिश ने ग्रामीणों की आफत निकाल दी थी। गांव के कुछ घरों में मलबे के साथ गदेरे का पानी घुस भी गया था। जब बारिश बंद हुई, तब जाकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। पिछले तीन दिनों से चमोली जनपद में रात और सुबह के समय भारी बारिश हो रही है। रविवार को सुबह भारी बारिश के दौरान गुलाबकोटी गांव का गदेरा अचानक बढ़ गया। डरे-सहमे ग्रामीणों ने गदेरे के उफान पर आने के कारण घर छोड़ दिए थे। जोशीमठ के तहसीलदार प्रदीप नेगी ने बताया कि तहसील टीम प्रभावित गांव में गई और नुकसान का जायजा लिया गया। कुछ घरों में पानी घुस गया था। एक गौशाला भी क्षतिग्रस्त हुई है। यहां पर बदरीनाथ हाईवे भी अवरूद्घ हो गया था।
गदेरे की गर्जना को देख घरों को छोड़कर भागे ग्रामीण–
by laxmi Purohit | Aug 29, 2021 | आपदा, चमोली | 0 comments

Latest News
सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित करने का आरोप, खुली बैठक में पारित किया निंदा प्रस्ताव...
ब्रह्मसैंण में ड्रेनेज व्यवस्था की मांग, स्थायी उपचार के लिए 1.87 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा...
उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (यूएसएफ) की बैठक में बोले पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता, नई शिक्षा नीति 2020...
जिला पंचायत सदस्य सरोेजनी रावत ने क्षेत्र का भ्रमण किया, प्रशासन के सामने रखी सड़क और कुआं के...
उत्तराखंड पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई प्रतियोगिता, रक्षाबंधन पर सभी प्रतिभागियों को किया जाएगा...
मोहनखाल में सड़क के लिए स्थानीय लोग दे रहे धरना, समर्थन देने पहुंच रहे स्थानीय जनप्रतिनिधि-- पोखरी...
हंगामे के बाद श्रम अधिकारी ने सभी को कार्यालय में बुलाकर कार्ड नवीनीकरण का कार्य किया शुरू...
रक्षाबंधन से पहले चमोली में खाद्य दुकानों पर छापेमारी-- गोपेश्वर, 26 अगस्त 2026: रक्षाबंधन पर्व को...
खान मंत्रालय भारत सरकार ने शुरू की खनिज ब्लॉकों की नीलामी, जिलाधिकारी ने की बैठक-- गोपेश्वर, 25...
