कुरकुती-गमशाली-नीती सड़क के चौड़ीकरण में ली ग्रामीणों की ऊपजाउ भूमि, मुआवजा देना भूले–

by | May 6, 2024 | खेतीबाड़ी, चमोली | 0 comments

कैलाशपुर, मेहरगांव, फरकिया, बांपा, गमशाली और नीती गांव के आक्रो​शित ग्रामीणों ने जिला​धिकारी से की मुलाकात–

गोपेश्वर:नीती घाटी के वाइब्रेंट विलेज के काश्तकारों ने बीआरओ द्वारा अ​धिग्रहित की गई निजी भूमि के शीघ्र मुआवजे के भुगतान की मांग उठाई है। ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त कर कार्यदायी संस्थान और प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाया है। सोमवार को इस संबंध में आक्रो​शित ग्रामीणों ने जिला​धिकारी हिमांशु खुराना को ज्ञापन सौंपा। मुआवजे का शीघ्र भुगतान न करने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है।

आपको बता दे कि जनपद चमोली के सीमांत क्षेत्र के छः गावों की नाप भूमि बीoआरoओo द्वारा कुरकुती-गमशाली- नीती मोटर मार्ग के किमी 0.00 से 20.00 किमी तक चौड़ीकरण/विस्तारीकरण हेतु चार पांच वर्ष पूर्व अधिग्रहण कर लिया गया था लेकिन अभी तक सीमावर्ती गांव के काश्तकारों को अपने नाप भूमि के बदले बीoआरoओo द्वारा कोई भी मुवावजा भुगतान नही किया गया काश्तकार मुवावजा के लिए दर दर की ठोकरें खा रहे है

कैलाशपुर प्रधान श्रीमती सरिता देवी डुंगरियाल का कहना है कि पिछले वर्ष ओसिस कंपनी के द्वारा कैलाशपुर गांव की तीन सौ नाली जमीन जिस पर गांव वाले अपने नगदी फसल राजमा बोया करते थे वहां पर सिंचाई का जो गुल था उसे पूर्ण रूप से कंपनी द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया जिससे उस तीन सौ नाली जमीन को ग्रामीणों ने बंजर ही रखा क्योंकि बिना सिंचाई के उस जमीन पर राजमा बौना पत्थर पर सिर मारना जैसे है। फरकिया गांव के पूर्व प्रधान श्री पूरन सिंह का कहना है कि ओसिस कंपनी के द्वारा पिछले तीन वर्षो से उनके उपजाऊ खेत में रेता गिट्टी रखा गया जिस कारण मै अपनी खेत पर कोई भी फसल नही बो पा रहा हूं और कंपनी द्वारा उसका न तो किराया दिया जा रहा न ही कोई मुवावजा।

इसलिए अब ग्रामीणों ने मन बना लिया है कि जैसे ही शीतकालीन प्रवास से हम लोग अपने मूल गांव पहुंचेंगे तब तक मुवावजा नही दिया जाता है तो सभी छः के छः गावों वाले कार्य रोकने के लिए बाध्य होंगे जिसकी जिम्मेदारी ओसिस कम्पनी व बीoआरoओo की होगी।आज जिलाधिकारी चमोली से इस विषय पर चर्चा करने पहुंचे उसमे श्री पूरन सिंह रावत पूर्व प्रधान फरकिया गांव, श्री बलबीर सिंह रावत,श्रीमती जशोदा देवी प्रधान गमशाली,श्रीमती पीताम्बरी देवी प्रधान बाम्पा,श्रीमती सरिता देवी प्रधान कैलाशपुर और श्री पुष्कर सिंह राणा प्रधान कागा गरपक जिला महामंत्री प्रधान संघ चमोली।आदि ग्रामीण मौजूद थे।

Latest News

हक की लड़ाई: मोहनखाल-कनातोली-चोपता तुंगनाथ सड़क निर्माण के लिए आंदोलन का हुआ एलान–

15 अगस्त से मोहनखाल में शुरू होगा धरना-प्रदर्शन, सांसद व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पर लगाया...

चमोली: काली चट्टान बनी मुसीबत, बिरही-निजमुला सड़क पर फिर ठप हुई आवाजाही–

एक माह में कई बार मलबे से बंद हुई सड़क, ग्रामीण बोले-स्थायी उपचार नहीं हुआ तो बरसात में बढ़ेगी...

विद्यालयों में फर्स्ट एड बॉक्स पहुंचाकर सामाजिक दायित्व निभा रहा रूद्र सेवा संघ–

छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर पहल, संघ पदाधिकारी विद्यालयों में पहुंचकर कर रहे फर्स्ट एड बॉक्स...

चमोली: बदरीनाथ विधानसभा में उक्रांद का डोर-टू-डोर अभियान शुरू–

माणा, बदरीनाथ और बामणी गांव में ग्रामीणों से किया संवाद, स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष का...

जनसुरक्षा सर्वोपरि: श्री मद्यमहेश्वर धाम यात्रा अग्रिम आदेशों तक अस्थायी रूप से स्थगित–

भूस्खलन, मार्ग की संवेदनशील स्थिति एवं गौण्डारट्रॉली के मरम्मत कार्य को देखते हुए जिलाधिकारी विशाल...

चमोली: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक–

गरिमामय एवं राष्ट्रभक्ति के माहौल में मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस, प्रभात फेरी, क्रॉस कंट्री रेस और...

​शिकंजा: बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावा चोरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक और अभियुक्त चढ़ा पुलिस के हत्थे–

सीसीटीवी फुटेज में थाली भेंट गणना कक्ष में संदिग्ध गतिविधियां करता हुआ पाया गया जेपी कंपनी का...

रुद्रप्रयाग: भारी वर्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए सतर्क रहने के निर्देश–

जिला​धिकारी विशाल मिश्रा ने वि​भिन्न विभागों के अ​धिकारियों के साथ की बैठक, तैयारियों की समीक्षा...

देहरादून: चारधाम यात्रा होगी और सुगम, कर्णप्रयाग और सिमली में आधुनिक पार्किंग परियोजनाओं को मिली रफ्तार–

मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर यात्रियों की सुविधा और ट्रैफिक प्रबंधन मजबूत करने की दिशा में बड़ा...
error: Content is protected !!