आस्था: द्वितीय केदार मदमहेश्वर मंदिर के कपाट खुलने की प्रक्रिया हुई शुरू–

by | May 18, 2024 | आस्था, रूद्रप्रयाग | 0 comments

ओंकारेश्वर मंदिर से भगवान मदमहेश्वर की चल उत्सव विग्रह डोली अपने मंदिर के लिए हुई रवाना, उमड़ा भक्तों का सैलाब–

ऊखीमठ(रुद्रप्रयाग): द्वितीय केदार भगवान मदमहेश्वर की चल उत्सव विग्रह डोली शनिवार को अपने मंदिर के लिए रवाना हो गई है। डोली के साथ सैकड़ों भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। छह माह तक मदमहेश्वर भगवान की पूजा अर्चना ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में होती है, जबकि ग्रीष्मकाल में मदमहेश्वर मंदिर में भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना वि​धि विधान से संपन्न होती है। बता दें कि उत्तराखंड में पंच केदार ​स्थित हैं।

अपने धाम के लिए रवाना हुए भगवान मदमहेश्वर-

जिनमें से प्रथम केदार केदारनाथ, द्वितीय केदार मदमहेश्वर, तृतीय केदार तुंगनाथ, चतुर्थ केदार रुद्रनाथ और पंचम केदार चमोली के उर्गम घाटी में कल्पेश्वर मंदिर ​है। कल्पेश्वर मंदिर सालभर खुला रहता है, जबकि अन्य चार केदार शीतकाल में बंद हो जाते हैं। शनिवार को चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट खोल दिए गए हैं,

जबकि मदमहेश्वर मंदिर के कपाट खुलने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। द्वितीय केदार मदमहेश्वर धाम में भगवान शिव के मध्य भाग की पूजा होती है।मदमहेश्वर धाम रुद्रप्रयाग के सीमांत गांव गौंडार से 16 किलोमीटर की चढ़ाई पार कर पहुंचा जाता है.गौंडार गांव बाबा केदार के शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर से लगभग 30 किमी दूर स्थित है।

Latest News

चमोली: फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजा प्रकृति हिल रिसॉर्ट, 18 से शुरू होगा शादी समारोह–

21 नवंबर तक चलेंगे विवाह के कार्यक्रम, प्रसिद्ध लोक गायकों की सांस्कृतिक संध्या भी होगी आयोजित...

दर्दनाक: उत्तराखंड में तीन भीषण सड़क हादसों में 14 की मौत, 36 घायल–

कहीं पुल से 100 मीटर नीचे गिरी बस तो कहीं खाई में समाए बोलेरो और मैक्स वाहन, प्रधानमंत्री और...

पीपलकोटी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी बेणी-भुली योजना की सौगात, दिसंबर में आएगी महिलाओं के खाते में पहली किस्त–

मुख्यमंत्री ने कहा, बैणी-भुली योजना से पांच लाख से अधिक महिलाओं को मिलेगा आर्थिक संबल-- पीपलकोटी...

जय बदरीनाथ: सेना के बैंड के साथ योग बदरी पांडुकेश्वर पहुंचीं उद्धव-कुबेर की देव डोलियां–

शीतकालीन पूजा स्थल में विराजमान हुए भगवान उद्धव और कुबेर, कल ज्योतिर्मठ पहुंचेगी आदि गुरु शंकराचार्य...

वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद हुए श्री बदरीनाथ धाम के कपाट–

कपाट बंद होने के अवसर पर दस हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए भगवान बदरीविशाल के दर्शन-- श्री बदरीनाथ...

रंगमंच का सम्मान: चक्रव्यूह मंचन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कलाकार सम्मानित–

विधायक लखपत बुटोला ने अक्षत नाट्य संस्था के कलाकारों को किया सम्मानित, अतिथियों ने सराहा अभिनय...

गौचर मेले में जीवंत हुई चित्रकार एवं शोधकर्ता स्व. प्रकाश पुरोहित ‘जयदीप की 40 वर्षों की अध्ययन यात्रा–

नंदा राजजात के दुर्लभ चित्रों और मानचित्र के जरिए संरक्षित की जा रही लोक संस्कृति, डॉ. सुभाष चंद्र...

महेंद्र भट्ट पर आरोप लगाने से पहले जैनी प्रकरण पर जवाब दें हरक सिंह : रघुबीर बिष्ट–

नंदप्रयाग-घाट में पिटाई के दावे पर मांगे प्रमाण, कांग्रेस से भी जैनी प्रकरण पर रुख स्पष्ट करने को...

राज्य स्थापना दिवस: मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर भराड़ीसैंण में कीं 13 महत्वपूर्ण घोषणाएं–

आंगनबाड़ी, आशा कार्यकत्रियों, भोजन माताओं और अतिथि शिक्षकों के मानदेय में होगी वृद्धि-- भराड़ीसैंण...
error: Content is protected !!