आक्रोश: रुद्रनाथ ट्रैक पर ढाबे हटाने के विरोध में आज सगर से रुद्रनाथ तक सभी ढाबे बंद–

by | May 20, 2024 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

पानी के लिए भी तरसे पर्यटक और श्रद्धालु, पुंग और ल्वींठी बुग्याल में भी सभी अस्थाई दुकानें बंद, वन विभाग की कार्रवाई का तीर्थयात्रियों ने भी किया विरोध–

गोपेश्वर (चमोली): रुद्रनाथ ट्रैक पर पिछले पंद्रह बीस सालों से अस्थाई ढाबे चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे स्थानीय ग्रामीणों के ढाबों को केदारनाथ वन विभाग की ओर से हटाए जाने के विरोध में सोमवार को पुंग से लेकर रुद्रनाथ तक सभी अस्थाई ढाबे व छानियाें का संचालन बंद कर दिया है। रुद्रनाथ की ती​र्थयात्रा पर जा रहे पर्यटक और श्रद्धालु पानी के लिए भी तरस रहे हैं। उन्हें 19 किलोमीटर के लंबे ट्रेक पर दिनभर खाना तक नहीं मिल रहा है। तीर्थयात्री पैदल रास्ते से वीडियो बनाकर भेज रहे हैं।

इस संबंध में यदि वन विभाग ने जल्द संज्ञान नहीं लिया तो तीर्थयात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। चमोली जिला प्रशासन को भी इसका संज्ञान लेना चाहिए। रुद्रनाथ ट्रैक पर अपना व्यवसाय चलाने वाले जगत सिंह नेगी, दिलवर सिंह भंडारी, किशन सिंह ​बिष्ट, प्रेम सिंह ​बिष्ट, जगमोहन बिष्ट, अब्बल बजवाल, देवेंद्र बजवाल, कुंवर सिंह नेगी, मुकेश, अमित आदि प्रभावित दुकानदारों ने कहा कि वे पिछले 15-20 सालों से रुद्रनाथ ट्रैक पर अपना अस्थाई व्यवसाय चला रहे हैं,

वन विभाग की यह कार्रवाई सही नहीं है। यह एकतरफा कार्रवाई है। उन्होंने जल्द हटाए ढाबों को फिर से संचालित करने की मांग उठाई है। अन्यथा आंदोलन तेज कर लिया जाएगा। रुद्रनाथ ट्रैक पर ग्वाड़, सगर, गंगोलगांव, कुजौंमैकोट गांव के ग्रामीण छानियों व ढाबे संचालित करते हैं।

Latest News

चमोली: नौ वर्षों की उल्लेखनीय सेवाओं के बाद डॉ. ममता को दी भावभीनी विदाई–

नगरवासियों और सामाजिक संगठनों ने किया सम्मानित, नर्सिंग कॉलेज को प्रदेश के अग्रणी संस्थानों में...

बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण: आरोपी कर्मचारी की ड्यूटी बदली, कांग्रेस ने बीकेटीसी भंग करने की उठाई मांग–

जांच की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रोटोकॉल और थाली भेंट गणना कार्य से हटाया गया कर्मचारी, विभिन्न...

चमोली: राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी उक्रांद में शामिल, बदरीनाथ विधानसभा में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी–

सांस्कृतिक, राज्य आंदोलन और ​शिक्षा जगत से जुड़ने के बाद अब राजनीति के सफर पर आगे बढ़े केके ​डिमरी...

केतन को श्रद्धांजलि देने निकला कैंडल मार्च, दोषियों को फांसी की मांग–

जातिवाद के विरोध में विभिन्न संगठनों ने किया प्रदर्शन, आंबेडकर भवन से गोपीनाथ मंदिर तक निकाला मार्च...

विज्ञान विषय की मांग को लेकर अनशन जारी, दो अनशनकारियों की तबीयत बिगड़ी–

सीएचसी में कराया गया भर्ती, छह जुलाई तक मांग पूरी न होने पर बीईओ कार्यालय में प्रदर्शन की चेतावनी...

चमोली: बदरीनाथ में आर्थिक हेराफेरी के आरोपों की जांच शुरू, बीकेटीसी ने बनाई चार सदस्यीय समिति–

एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जाएगी गोपेश्वर/बदरीनाथ, 4 जुलाई 2026: बदरीनाथ...

काम की बात: पांडुवाखाल-कर्णप्रयाग हाईवे पर दो दिन रात को पूर्ण रुप से बंद रहेगी वाहनों की आवाजाही–

स्टील गार्डर मोटर पुल की भार क्षमता जांच के लिए चार से छह जुलाई तक रात्रि को बंद रहेगा पांडुवाखाल...

राजकाज: उत्तराखंड में बनेगी नई खेल नीति, पदक विजेताओं को खेल विभाग में मिलेगी नौकरी–

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा राष्ट्रीय खेल नीति 2025 के अनुरुप उत्तराखंड में नई खेल नीति होगी...
error: Content is protected !!