सिद्घपीठ कुरुड़ मंदिर में स्थपित हुई दशोली और बधाण की मां नंदा–

by | Aug 30, 2021 | आस्था, चमोली | 0 comments

चमोली। मां नंदा के सिद्घपीठ कुरुड़ से मां नंदा की लोकजात यात्रा का श्रीगणेश हो गया है। सोमवार को विधि-विधान से दशोली और बधाण की मां नंदा की डोलियां कुरुड़ मंदिर परिसर में स्थापित कर दी गई हैं। मंगलवार को अपने भक्तों के साथ मां नंदा की डोलियां अलग-अलग यात्रा पड़ावों से होते हुए कैलाश के लिए विदा हो जाएंगी। विभिन्न गांवों में भी मां नंदा की छं‌तोलियां कैलाश जाने के लिए तैयार हो गई हैं।  

चमोली जनपद में मां नंदा की लोक जात का ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष महातम्य है। स्थानीय लोग मां नंदा को अपनी ध्याण (विवाहित बेटी) के रूप में पूजते हैं। जिससे लोगों में लोकजात को लेकर उत्साह का माहौल बना रहता है। लोकजात में शामिल होने के लिए क्षेत्र की ध्याणियां भी मां नंदा से मिलने के लिए अपने मायके पहुंच जाती हैं। सोमवार को मंदिर के मुख्य पुजारी मुंशी चंद्र, प्रकाश गौड़, योगेश्वर प्रसाद, विजय प्रसाद और मनोहर प्रसाद और मंदिर समिति के अध्यक्ष मंशाराम गौड़ ने मां नंदा की श्रृंगार पूजा व अन्य पूजाएं संपन्न की। कुरुड़ मंदिर समिति के अध्यक्ष मंशाराम गौड़ ने बताया कि मंगलवार को बधाण की मां नंदा की डोली अपने भक्तों के साथ रात्रि प्रवास के लिए ग्राम पंयायत चरबंग पहुंचेगी। इसके बाद डोली मथकोट, कुमजुग, उस्तोली, सरपाणी, लांखी, भेंटी, बंगाली, सोल डुंगरी गांव होते हुए 13 सितंबर को बेदनी बुग्याल पहुंचेगी। यहां मां नंदा की विशेष पूजाएं संपन्न होंगी। इसके बाद मां नंदा अपने ननिहाल थराली विकास खंड के देवराड़ा गांव में छह माह तक प्रवास करेगी, जब‌कि दशोली क्षेत्र की मां नंदा की डोली ग्राम पंचायत फरखेत, जाखणी, सेरा, चमसोली, कमेड़ा, नौना-बनाला,‌ थिरपाक, नंदप्रयाग, राजबगठी, भेरणी, मटई, पगना, लुंतरा, सुंग, ल्वाणी, रामणी गांव होते हुए 13 सितंबर को बालपाटा पहुंचेगी। यहां पूजा-अर्चना के बाद डोली कुरुड़ मंदिर में स्थापित कर दी जाएगी। भागवत सिंह बिष्ट, राकेश गौड़, मोहन प्रसाद, भगवान सिंह, सुजान सिंह के साथ ही  मंदिर परिसर में कई भक्तगण मौजूद रहे। कोरोना संक्रमण को देखते हुए इस बार मंदिर में कम ही लोग जुटे। 

Latest News

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...
error: Content is protected !!