नई पारी: काउंसलिंग के बाद 21 सामुदायिक स्वास्थ्य अ​धिकारियों को क्षेत्रों का हुआ आवंटन–

by | May 24, 2024 | रूद्रप्रयाग, स्वास्थ्य | 0 comments

मुख्य चिकित्सा​धिकारी ने आवंटित किए क्षेत्र, 23 में से 21 नव चयनित अ​धिकारियों की हुई काउंसलिंग–

रुद्रप्रयाग: राज्य स्तर से जनपद के लिए चयनित 23 में से 02 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी शुक्रवार को संपन्न काउंसलिंग में अनुपस्थिति रहे। काउंसलिंग में उपस्थिति 21 नव चयनित सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को क्षेत्र आवंटित कर आगामी 13 जून तक ज्वाइनिंग करने के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एचसीएस मर्तोलिया ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत जनपद में 23 आयुष्मान आरोग्य मंदिर में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों के पद रिक्त चल रहे थे। जिसके सापेक्ष राज्य स्तर द्वारा 23 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को चयनित किया गया था। जिसके क्रम में शुक्रवार को नवचयनित समस्त सीएचओ को काउंसलिंग के लिए बुलावा भेजा गया था, जिसमें से 21 सीएचओ काउंसलिंग में उपस्थिति रहे।

मेरिट के आधार पर आयुष्मान आरोग्य मंदिर/केंद्रों के चयन की प्रक्रिया के आधार पर सीएचओ को क्षेत्र आवंटित किए गए हैं, बताया कि अगस्त्यमुनि ब्लाक में बाड़व, बरसूड़ी, चोपता, गणेशनगर, खेड़ाखाल, मालकोटी, नगरासू, बसुकेदार,दुर्गाधार, कांडई-दशज्यलू, जखोली ब्लाक में बुढना, बजीरा, कण्डाली, खलियान, सेमल्ता, सौंराखाल, ऊखीमठ ब्लाक के अंतर्गत रामपुर, रांसी, मक्कूमठ, कालीमठ व फाटा स्थिति आयुष्मान आरोग्य मंदिरों हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों का चयन किया गया है। बताया कि चयनित सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को आगामी 13 जून तक तैनाती लेने के निर्देश दिए गए हैं।

Latest News

चमोली: भालू के हमले में देवरानी-जेठानी की मौत–

घास लेने जंगल गई थीं दोनों महिलाएं, चट्टान से गिरकर भी हुईं गंभीर घायल; श्रीनगर के पास लक्ष्मी ने भी...

चमोली: आस्था और उमंग के बीच आज कैलाश के लिए विदा होगी मां नंदा की डोली–

सिद्धपीठ कुरुड़ में उमड़ा आस्था का सैलाब, जागरों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा मंदिर परिसर...

जय मां नंदा: सज गया मां नंदा का धाम कुरुड़, भक्तों के स्वागत को तैयार हुई डोलियां और मंदिर–

पांच सितंबर को तीनों डोलियां कैलाश के लिए होंगी रवाना, बृहस्पतिवार से शुरू होगा तीन दिवसीय नंदा मेला...

चमोली: अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, दशोली क्षेत्र पंचायत बैठक का बहिष्कार–

एक साल पुरानी समस्याओं का समाधान नहीं होने और मनरेगा भुगतान लंबित होने पर जताई नाराजगी-- गोपेश्वर...

चमोली: बैरागनाभदाकोटी की चट्टान से फिर हाईवे पर गिरा मलबा, बैरागना में थमी आवाजाही–

तेज बारिश के दौरान भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से चमोली-कुंड हाईवे बाधित, रोडवेज बस भी फंसी...

चमोली: जीवन बीमा निगम की गोपेश्वर शाखा में धूमधाम से मनाया गया 70वां स्थापना दिवस–

वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों को फल और दैनिक उपयोग की सामग्री वितरित की, बीमा सप्ताह में होंगे...

चमोली: सजने लगा मां नंदा का धाम सिद्धपीठ कुरुड़ मंदिर, गेंदे के फूलों से सजाया जा रहा मंदिर–

3 से 5 सितंबर तक आयोजित होगा नंदा मेला, पांच सितंबर को कैलाश के लिए विदा होंगी कुरुड़, बंड और...

चमोली: ऊर्जा क्षेत्र की चुनौतियों और संभावनाओं पर बाल वैज्ञानिकों ने दिए अपने टिप्स–

वैष्णवी, दिव्यांशु और देवराज जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित, भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047 पर...

चमोली: देश के प्रथम गांव माणा से शुरू हुआ स्व-गणना प्रक्रिया–

प्रगणक और सुपरवाइजर 30 सितंबर तक घर-घर जाकर करेंगे मैपिंग एवं जनगणना संबंधी कार्य-- गोपेश्वर, 02...
error: Content is protected !!