चमोली: भालू की पित्ती के साथ दो वन्यजीव तस्कर गिरफ्तार–

by | May 24, 2024 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

एसटीएफ, पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई, चार भालूओं की 460 ग्राम पित्त किया बरामद–

थराली/गोपेश्वर: एसटीएफ कुमाऊं रेंज, थराली थाना पुलिस एवं वन विभाग की एक संयुक्त टीम ने 4 भालूओं की कुल 460 ग्राम पित्त के साथ 2 वन्यजीव तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हाथ लगी हैं। मामले में गिरफ्तार किए गए तस्करों को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया हैं।

मिली जानकारी के अनुसार एसटीएफ कुमाऊं रेंज को थराली थाना क्षेत्र के देवाल ब्लाक से वन्यजीवों के अंगों की तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी।जिस पर एसटीएफ की एक निरीक्षक पावन स्वरूप, टीम एसआई विपिन चन्द्र जोशी के नेतृत्व में एएसआई जयवीर शरण एवं हेड कांस्टेबल मनमोहन , कांस्टेबल वीरेंद्र चौहान,इमरार अहमद के साथ गुरुवार को देवाल पहुंचे। एवं सम्भावित वन्यजीवों के अंगों की सूचना स्थानीय पुलिस एवं वन विभाग को दी तो सभी सतर्क हो गए एवं अपने मुखबरों को भी सतर्क कर दिया। गुरुवार की देर रात टीमों को पता चला कि देवाल-सुयालकोट मोटर सड़क पर रात को संदिग्ध परिस्थितियों में देवाल की ओर आ रहें हैं तो देवाल पुलिस चौकी प्रभारी विनोद सिंह रावत, कांस्टेबल कृष्णा भंडारी,प्रफ्फुल नौटियाल ,वन विभाग के वन क्षेत्राधिकारी देवाल,थराली हरीश थपलियाल,वन बीट अधिकारी प्रदीप सिंह के साथ ही एसटीएफ की टीम सुयालकोट की सड़क पर पहुंचे तो टीमों को रात 11 बजें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवाल के पास दोनों संदिग्ध दिखें गाड़ियों की लाईटें देख कर वें भागने का प्रयास करने लगे किंतु टीमों ने उन्हें धरदबोचा। तलाशी लेने पर उनके पास से भालूओं की पित्त की थैलियां बरामद हुई।

देवाल चौकी प्रभारी विनोद रावत ने बताया कि इस मामले में देवाल ब्लाक के वांण गांव निवासी बलवंत सिंह बिष्ट पुत्र हिम्मत सिंह (55) के पास से 2 भालुओं की 284 ग्राम एवं देवाल के ही कुलिंग गांव निवासी मेहरबान सिंह बिष्ट पुत्र चन्द्र सिंह बिष्ट (66) से भी 2 भालुओं की 176 ग्राम वजनी पित्त की थैलियां बरामद की गई दोनों वन्यजीव तस्करों को वन्यजीव अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया हैं।4 पित्त की थैलियों की कीमत लाखों में बताई जा रही हैं।

Latest News

उत्तराखंड: सीएम धामी का बड़ाफैसला: मदरसों में उत्तराखंड बोर्ड का पाठ्यक्रम अनिवार्य, नियम न मानने पर होगी कार्रवाई–

कहा, बच्चों को समान और गुणवत्तापूर्ण ​शिक्षा देना है उद्देश्य, मदरसा बोर्ड होगा भंग-- हरिद्वार, 19...

चमोली: चारधाम यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में, प्रभारी मंत्री भरत चौधरी ने किया हाईवे का निरीक्षण–

मंत्री ने कमेड़ा से बदरीनाथ तक किया बदरीनाथ हाईवे का निरीक्षण, अ​धिकारियों को दिए निर्देश...

आस्था: कलश यात्रा के साथ अनसूया मंदिर में लक्ष महायज्ञ और श्रीमद देवी भागवत कथा शुरू–

यज्ञ के लिए अर​णी मंथन से प्रज्ज्वलित की गई आग, 28 को पूर्णाहूति के बाद मंदिर में विराजमान होगी...

प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा, अ​धिकारियों के साथ की बैठक–

पार्किंग, यातायात नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधा पर हुई चर्चा-- गोपेश्वर। चारधाम यात्रा की...

चमोली: सरस्वती ​शिशु विद्या मंदिर पीपलकोटी के वा​र्षिकोत्सव में रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम–

छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक गीतों की दी प्रस्तुतियां, पढ़ें, क्या रहा कार्यक्रम में खास...

पहल: प्लास्टिक मुक्त होगी चारधाम यात्रा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी चेतावनी–

सीएम ने कहा, धामों में कूड़ा फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई-- ऋ​षिकेश, 19 अप्रैल 2026:...

चमोली: महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरुक, दवाईयां दी–

गोपेश्वर (चमोली), 16 अप्रैल 2026: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...

चमोली: जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता दिखाएं अ​धिकारी–

सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक में दिए डीएम गौरव कुमार ने निर्देश...

अच्छी खबर: उत्तराखंड में बढ़ेगी विधवा, दिव्यांग, तीलूरौतेली और बौना पेंशन–

समाज कल्याण मंत्री ने दिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश, दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान बढ़ेगा...
error: Content is protected !!