राहत: मृतक लाइनमेन प्रदीप के पीड़ित परिवार के एक सदस्य को मिलेगी नौकरी व मुआवजा–

by | Jun 6, 2024 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी के नेतृत्व में अ​​धिशासीअ​भियंता के कार्यालय पहुंची जनता, इस मामलों पर बनीं सहमति–

चमोलीः दुर्गापुर में हाईटेंशन लाइन पर फाल्ट ठीक करते वक्त करंट की चपेट में आने से अकाल मौत का ​शिकार हुए प्रदीप कुमार के पीड़ित परिजनों को ऊर्जा निगम और कार्यदायी संस्था ने हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया है। ऊर्जा निगम के अधिशासी अ​भियंता प्रदीप कुमार ने कहा कि दुर्घटना से विभाग को अपूर्णीय क्षति हुई है, मृतक आउट सोर्स से विभाग में कार्यरत था, जिसके लिए विभागीय मानकों के अनुसार 4 लाख रूपये का मुआवजा दिया जा रहा है।

मृतक की परिजन को आउट सोर्स से नौकरी दिये जाने का आश्वसन दिया गया है। आउट सोर्स कंपनी ने भी बीमा इपीएफ के साथ अन्य माध्यम से परिवार की मदद किये जाने का लि​खित आश्वासन दिया है। बृहस्पतिवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी के नेतृत्व में परिजन ऊर्जा निगम कार्यालय में पहुंचे, यहां उन्होंने दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई करने और पीड़ित परिवार को मदद देने के लिए कहा।

जिस पर ऊर्जा निगम के अ​धिकारियों ने पीड़ित परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने और तत्काल मुआवजा दिए जाने की बात कही। इस मौके पर तारेंद्र दत्त थपलियाल, ग्राम प्रधान संगठन के महामंत्री पुष्कर सिंह राणा, मनोज कुमार, ग्राम प्रधान सोनम, पंकज नेगी, हरीश, राम लाल, देवीलाल भारती आदि मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...

चमोली: देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री–

भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...

जय मां नंदा: मां नंदा की बड़ी जात संपन्न, कैलाश विदा हुआ चौसिंग्या खाडू–

होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...
error: Content is protected !!