चमोली: ऊर्जा निगम के आउटसोर्स कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार–

by | Jun 7, 2024 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

अनुबंधित कंपनी नहीं दे रही समय पर वेतन, चार महिने से नहीं हुआ वेतन का भुगतान, कर्मचारी नाराज–

गोपेश्वर: बिजली विभाग के आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को पिछले चार महिनों से वेतन का भुगतान नहीं हो पाया है। आक्रो​शित कर्मचारियों ने अब कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि वे विषम भौगोलिक परि​स्थितियों और लू के थपेड़ों में भी बिजली की लाइन पर काम कर रहे हैं, बावजूद इसके उन्हें समय पर वेतन नहीं दिया जा रहा है। जिस ठेकेदार के साथ बिजली विभाग का अनुबंध हुआ है, वह समय पर वेतन नहीं दे रहा है, जिससे नाराज होकर कार्यबहिष्कार शुरू कर दिया गया है।

चमोली जनपद में चमोली, हेलंग, जोशीमठ, तपोवन, घांघरिया, पांडुकेश्वर व बदरीनाथ में तैनात हैं। कंपनी की ओर से पिछले चार माह से वेतन का भुगतान नहीं किया गया है, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। कई बार कंपनी से वेतन दिलाने की मांग की गई, लेकिन उनकी बात पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

उन्होंने एलान किया कि जब तक उनका पूरा वेतन नहीं दिया जाता तब तक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। यह ​स्थिति चमोली में ही नहीं रुद्रप्रयाग व अन्य जनपदों में भी बनीं हुई है। ठेकेदार और बिजली विभाग के अ​धिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। हड़ताल पर जाने वाले कर्मचारियों में कन्हैया रावत, धर्मेंद्र चौहान, मनोज नेगी, गणेश कुमार, विक्रांत सनवाल, जयप्रकाश राणा, आकाश राणा, हरेंद्र सिंह, राहुल, सतेंद्र नेगी, अशोक, सुनील रौंतेला, सचिन, अरविंद, मोहन, रणजीत व दशरथ शामिल हैं।

Latest News

चमोली: सावन की तीज पर झूलों और भजनों से गूंजा गोपेश्वर–

पुलिस लाइन के पास हुआ तीज महोत्सव, महिलाओं ने एक दूसरे को दी तीज की शुभकामनाएं-- गोपेश्वर, 15 अगस्त...

चमोली: प्रोफेसर डॉ. जसवंत लाल को मिलेगा राजीव गांधी गौरव अवार्ड–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया जाएगा कार्यक्रम, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों...

जय हिंद: तेज वर्षा भी बच्चों का उत्साह न रोक पाई, कठूड़ विद्यालय में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस–

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा, पूर्व प्रधान बद्री सैलानी और लक्ष्मण कनवासी हुए...

चमोली: राजीव गांधी जयंती समारोह के लिए चमोली से प्रस्ताव आमंत्रित–

नई दिल्ली में होगा भव्य आयोजन, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वज रहेंगे मौजूद गोपेश्वर, 15 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री के निर्देशन में टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने लिया जायजा–

आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने टीएचडीसी टनल में पहुंचकर लिया रेस्क्यू अभियान का जायजा-- पीपलकोटी...

चमोली: वसुधारा वॉटरफॉल के आगे बढ़ा नदी का जलस्तर, दूसरी ओर फंसा युवक–

माणा गांव के युवाओं ने संभाला मोर्चा, पुलिस और एसडीआरएफ ने सुर​क्षित किया रेस्क्यू-- गोपेश्वर, 15...

चमोली: शहीद जगदीश प्रसाद पुरोहित राजकीय महाविद्यालय नंदानगर चमोली में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस —

प्राचार्य प्रो. विद्याशंकर शर्मा ने किया ध्वजारोहण, राष्ट्रगान के साथ दी तिरंगे को सलामी-- *नंदानगर...

चमोली: मोहनखाल-चोपता-तुंगनाथ मोटर मार्ग की मांग को लेकर निर्णायक लड़ाई शुरू–

संघर्ष समिति ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना, बड़ी संख्या में लोग जुड़े, लंबे समय से चल रही मांग...

चमोली: टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक बाहर निकाला गया–

टनल हादसे में रेस्क्यू अभियान तेज, एक और श्रमिक को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा-- पीपलकोटी, 15 अगस्त...
error: Content is protected !!