यहां एएनएम सेंटर तो बनाया, पर रास्ता बनाना भूला ‌स्वास्थ्य विभाग–

by | Aug 31, 2021 | चमोली, समस्या | 0 comments

चमोली। घिंघराण क्षेत्र के कुजौं-मैकोट गांव में चमोली के स्वास्थ्य विभाग ने एएनएम सेंटर बनाया। यह सेंटर खेतों के बीच में बना हुआ है, लेकिन इस केंद्र तक जाने के लिए रास्ता ही नहीं है। गर्भवती महिलाएं, बच्चे और अस्वस्थ्य ग्रामीण खेतों के बीच से होते हुए केंद्र तक पहुंच रहे हैं। धान के खेतों के बीच ग्रामीण कई बार चोटिल भी हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग से कई बार क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि रास्ता निर्माण की मांग भी कर चुके हैं, लेकिन इस तरफ ध्यान ही नहीं दिया जा रहा है। क्षेत्र के डुंगरी, कुजौं, मैकोट, कौंज, पोथनी गांव के मध्य में ‌एएनएम सेंटर की स्थापना की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि खेतों के किनारे से पुराना पुश्तैनी रास्ता तो था, लेकिन अब वहां झाड़ियां उग आई हैं। यहां रास्ता ही नहीं बचा है। स्वास्थ्य विभाग से ग्रामीणों ने शीघ्र केंद्र तक जाने के लिए रास्ते की मांग की है। एएनएम सेंटर में तैनात एएनएम ने भी जिले के सीएमओ से रास्ता निर्माण करवाने की मांग की है। लेकिन इस ओर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों में आक्रोश है कि स्वास्थ्य विभाग इस गंभीर समस्या को क्यों अनदेखा कर रहा है। यह समझ से परे है। ग्रामीणों ने दोबारा स्वास्थ्य विभाग के सम्मुख रास्ता निर्माण की मांग रखने का निर्णय लिया है। 

Latest News

चमोली: सड़क पर ‘सिस्टम’ दिखा रहे थे हुड़दंगी, एसपी चमोली ने सिखाया सबक–

बदरीनाथ हाईवे किनारे नो पार्किंग में हुड़दंग मचा रहे थे, माहौल खराब होते देख एक्शन में आई चमोली...

राज्यपाल ने औली में आयोजित सैनिक सम्मेलन में किया प्रतिभाग–

सेना की विभिन्न टुकड़ियां हुई शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले जवानों को किया गया सम्मानित...

हक की लड़ाई: राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने भरी हुंकार, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी से मिले–

पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के पदा​धिकारियों ने पेंशन हुंकार रैली के लिए किया व्यापक...

चमोली: कांग्रेस संगठन में सक्रिय कार्यकर्ताओं को दी जाएगी तरजीत, कांग्रेस का संगठनात्मक विस्तार जल्द–

गोपेश्वर में बोलीं कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, संगठन का गुटबाजी से दूर रखने का आह्वान...

जय बदरीनाथ: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने किए बदरीनाथ भगवान के दर्शन–

राज्यपाल ने कहा, उत्तराखंड में बेहतर ढंग से संचालित हो रही चारधाम यात्रा-- गोपेश्वर, 09 मई 2026:...

चमोली: जनगणना कार्य में तेजी लाएं, समयबद्ध लक्ष्य हर हाल में पूरा करें : जिलाधिकारी–

जिला प्रशासन ने 24 मई तक रखा है जनगणना कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य, कार्य में तेजी लाने के निर्देश...

चमाेली: गम्भीर रूप से बीमार युवक को हेली एंबुलेंस से एम्स किया रेफर–

मरीज को गंभीर ​स्थिति में परिजन लाए जिला अस्पताल, प्राथमिक उपचार के बाद भेजा हायर सेंटर-- गोपेश्वर...

चमाेली: लापरवाही बरतने पर स्टोन क्रशर किया सीज–

खनन संचालन के नियमों का कड़ाई से पालन करने के दिये खनन अ​धिकारियों ने निर्देश-- चमाेली, 05 मई 2026:...

चमोली: प्रशासन और टीएचडीसी अ​धिकारियों की बैठक में गरजे नागपुर बंड क्षेत्र के परियोजना प्रभावित, जनांदोलन की दी चेतावनी–

समस्याओं के समाधान को टीएचडीसी ने मांगा 15 दिन का समय, नियत समय में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो...
error: Content is protected !!