हादसा: बदरीनाथ हाईवे पर फरासू में हुआ सड़क हादसा, एक की मौत, एक की हालत गंभीर–

by | Jun 22, 2024 | ब्रेकिंग, श्रीनगर | 0 comments

मैक्स वाहन से टकराई स्कूटी, दोनों स्कूटी सड़क को अस्पताल में किया भर्ती, एक की माैत, मैक्स सवार भी हुए चोटिल–

श्रीनगर गढ़वाल: बदरीनाथ हाईवे पर फरासू के समीप शनिवार को हुए सड़क हादसे में एक की मौत हो गई है, जबकि एक गंभीर रुप से घायल हो गया है। इस हादसे में अन्य छह लोगों को चोटें आयी हैं। सभी घायलों का बेस अस्पताल में ईलाज चल रहा है। चोटिल छह लोगों को अस्पताल में प्राथमिक उपचार को बाद छुट्टी दे दी गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को फरासू के समीप राकेश ढाबा के पास श्रीनगर से रुद्रप्रयाग की ओर जा रही स्कूटी व धारी देवी से श्रीनगर की ओर आ रही मैक्स की टक्कर हो गई। जिसमें स्कूटी सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

मैक्स में सवार यात्रियों को भी हल्की चोटें आई है। गंभीर रूप से घायल स्कूटी सवार दोनों युवकों को अस्पताल पहुंचाया गया। यहां उपचार के दौरान स्कूटी चालक पवन चौहान पुत्र विनोद चौहान, 28 साल, निवासी घोलतीर रुद्रप्रयाग की मौत हो गई, जबकि पवन चाैधरी पुत्र विक्रम चौधरी, 25 साल, घोलतीर की स्थिति नाजुक बनी हुई है। इस हादसे में छह लोगों को हल्की चोटें आई हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।

Latest News

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...
error: Content is protected !!