बदरीनाथ विधानसभा उपचुनाव: एक प्रत्याशी का नामांकन पत्र हुआ रद्द, पूरी मेहनत हुई बेकार–

by | Jun 24, 2024 | चमोली, चुनाव | 0 comments

26 को नाम वापसी की अंतिम ति​थि, चार नामांकन सही पाए गए, प्रत्या​शियों ने तेज किया चुनाव प्रचार–

गोपेश्वर: बदरीनाथ विधानसभा उपचुनाव के तहत सोमवार को नामांकन पत्रों की जांच हुई, जिसमें एक नामांकन पत्र पूर्ण नहीं पाए जाने पर उसे रद्द कर दिया गया। जबकि चार नामांकन पत्र सही पाए गए हैं। 26 जून को नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि है।

बदरीनाथ विधानसभा के रिटर्निंग अधिकारी राजकुमार पांडेय ने बताया कि उपचुनाव के लिए पांच नामांकन पत्र दाखिले किए गए। सोमवार को नामांकन पत्रों की समीक्षा की गई। जिसमें बच्चीराम उनियाल का प्रारूप 26 पर दिया गया शपथपत्र अपूर्ण पाया गया।

अभ्यर्थी को नोटिस भी निर्गत किया गया, लेकिन उन्होंने शपथ पत्र पूर्ण नहीं किया, जिसके चलते उनका नामांकन रद्द कर दिया गया है। जबकि भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र भंडारी, कांग्रेस प्रत्याशी लखपत बुटोला, सैनिक समाज पार्टी के हिम्मत सिंह नेगी और निर्दलीय नवल खाली के नामांकन पत्र सही पाए गए हैं।

Latest News

कार्रवाई: नशे में वाहन चलाना पड़ा अगस्त्यमुनि के युवा को भारी–

बिना डीएल और जरूरी दस्तावेजों के वाहन दौड़ा रहा चालक गिरफ्तार, वाहन सीज-- पोखरी (चमोली)। सड़क...

चमोली: पुलिस स्मृति दिवस पर बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि–

पुलिस लाइन में पुष्पचक्र अर्पित कर दो मिनट का रखा मौन-- गोपेश्वर। राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस पर...

चमोली: दुर्गम गांवों में नुक्कड़ नाटकों से सरकारी योजनाओं की अलख–

अक्षत नाट्य संस्था के कलाकार लोकगीतों और नाटकों के जरिए ग्रामीणों को कर रहे जागरूक-- गोपेश्वर/देवाल।...

जय बदरीविशाल: 16 नवंबर को रात 9:37 बजे बंद होंगे बदरीनाथ मंदिर के कपाट–

विजयदशमी पर घोषित हुई कपाट बंद होने की तिथि, 12 नवंबर से शुरू होंगी पंच पूजाएं-- बदरीनाथ। विजयदशमी...

आस्था: 251 साल बाद नौ माह की बन्याथ यात्रा पर निकलीं मां चंडिका–

शरदोत्सव मेला मंच पर पहुंची देवी की यात्रा, भक्तों को दिया आशीर्वाद पोखरी (चमोली)। चमेठी गांव की मां...

चमोली: भाई की शादी में जा रही बहनों के गहने हुए गुम, पुलिस ने रात एक बजे बैग खोजकर जीता परिवार का दिल–

खुशियों भरे सफर में छा गई चिंता, गुम हो गए ​थे₹14 लाख के जेवर, पुलिस ने ढूंढकर दिए-- चमोली। शादी की...

चमोली: शीतकालीन गद्दीस्थल गोपीनाथ मंदिर में विराजमान हुए रुद्रनाथ भगवान–

देवलधार के ज्वाला देवी मंदिर में भोग पूजा के बाद गोपेश्वर के गोपीना​थ मंदिर पहुंची डोली, अब छह माह...

चमोली: गौचर में 31 अक्टूबर से लगेगा तीन दिवसीय विशेष दिव्यांग शिविर, प्रचार रथ रवाना–

कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए होगा शिविर का आयोजन, 150 से अधिक दिव्यांगजनों का हुआ...

जय रुद्रेश: विधि-विधान से शीतकाल के लिए बंद हुए रुद्रनाथ मंदिर के कपाट–

अन्नकूट, घी और श्वेत कंबल से स्वयंभू लिंग को दी समाधि, ​शिव भक्तों ने लगाए जयकारे-- गोपेश्वर, 17...
error: Content is protected !!