रुद्रप्रयाग: यहां 11 केवी की बिजली लाइन के ऊपर से पेड़ नहीं हटाया गया तो कई गांवों की बिजली हो जाएगी ठप–

by | Jun 28, 2024 | मुद्दा, रूद्रप्रयाग | 0 comments

ग्रामीणों ने अ​धिशासीअ​भियंता को भेजा ज्ञापन, नया ट्रांसफार्मर लगाने सहित कई मांगें उठाई–

रुद्रप्रयाग: जनप्रतिनि​धियों व स्थानीय ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत सिल्लाब्राह्मणगांव के अंतर्गत बिजली लाइन के तारों को बदलकर संपूर्ण ग्राम पंचायत का केबिलीकरण करने की मांग उठाई है। ग्रामीणों ने इस संबंध में ऊर्जा निगम के अ​धिशासीअ​भियंता को भी ज्ञापन भेजा है।

ग्रामीणों का कहना है कि कई बार आंधी तूफान होने पर बिजली के तार आपस में मिल जाते हैं और लाइन पर फाल्ट आ जाता है। कहा गया कि ब्राह्मणगांवतोक में सिल्ला व डडोली गांव के बीच से गुजर रही 11 केवी की विद्युत लाइन पर एक बड़ापेड़ लाइन के ऊपर से झुका हुआ है, जो कभी भी लाइन को क्षतिग्रस्त कर सकता है, जिससे लंबे समय तक डडोली व अन्य आसपास के क्षेत्रों में बिजली सप्लाई ठप पड़ जाएगी, लिहाजा पेड़ को हटवाया जाए। ग्राम पंचायत के गदनू तोक की अनुसूचित जाति बस्ती के लिए सप्लाई हो रही बिजली लाइन पर बार-बार फाल्ट आ रहा है, यहां पृथक से ट्रांसफार्मर स्थापित किया जाए। कहा गया कि शीघ्र संपूर्ण गांव का केबिलीकरण किया जाए।

Latest News

बाल विज्ञान: विकास खंड दशोली के बाल विज्ञान महोत्सव में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा–

कविता पाठ, अंग्रेजी कविता और विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में चुने गए विजेता, पांचवां सीमांत पर्वतीय बाल...

हक की लड़ाई: संतानदायिनी अनसूया देवी मंदिर तक सड़क निर्माण की मांग–

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, 2.50 किमी सड़क के लिए स्वीकृत 44 लाख रुपये का काम शुरू कराने...

चमोली: बदरीनाथ के अराइवल प्लाजा में मूल निवासियों आवंटित हो 22 दुकानें–

प्रशासन ने मास्टर प्लान से प्रभावित 122 दुकानदारों को 15 साल पुराने साक्ष्य पर स्थायी आवंटन का...

आस्था: निजमुला घाटी के गौणा में पहुंची बंड की मां नंदा की डोली, रामणी में मेला शुरू–

रामणी में आज होगा बंड और दशोली की डोली का मिलन, तीन दिवसीय नंदा मेले का भी हुआ शुभारंभ-- पीपलकोटी...

चमोली: 29 सितंबर को होंगे गोपेश्वर महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव, एनएसयूआई ने झोंकी ताकत–

एनएसयूआई ने छात्र हितों के मुद्दों को लेकर झोंकी ताकत, संभावित प्रत्याशियों ने शुरू किया प्रचार...

चमोली: 63,347 एसआईआर नोटिसों का निस्तारण, अब अंतिम मतदाता सूची की तैयारी–

दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, तीन अक्तूबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची...

बदरीनाथ विधानसभा: चुनावी रण के लिए फिर गांवों की ओर भंडारी, बढ़ाई सियासी सक्रियता–

गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याएं सुनकर निराकरण का दे रहे भरोसा; बदरीनाथ विधानसभा...

चमोली: गोपेश्वर में देवभूमि खेल चेतना यात्रा का हुआ आयोजन, उमड़ा उत्साह–

गोपीनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा खेल स्टेडियम पहुंची, विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग...

चमोली: गंगोलगांव के नौ लोगों को जिला एवं सत्र न्यायालय ने दी राहत, सभी दोषमुक्त–

वर्ष 2022 में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान गंगोलगांव क्षेत्र में हुई कथित घटना के संबंध में...
error: Content is protected !!