चमोली: जिला चिकित्सालय में लीवर की गांठ व ट्यूमर का सफल ऑपरेशन–

by | Jun 29, 2024 | चमोली, स्वास्थ्य | 0 comments

सर्जन डॉ. नीरज पिमोली ने किया जटिल ऑपरेशन, 10-10 सेंटीमीटर की थी तीन गांठें, पहली बार हुआ ऑपरेशन–

गोपेश्वर: गोपेश्वर जिला अस्पताल में शनिवार को डाक्टरों की टीम ने एक जटिल ऑपरेशन को सफलतापूर्वक पूरा कर दिया है। जिला अस्पताल में इस तरह का यह पहला ऑपरेशन किया गया है। इस सफलता से अस्पताल प्रशासन काफी प्रसन्न है।

जिला अस्पताल में दूरस्थ गांव की एक महिला कुछ दिन पहले पेट में दर्द की शिकायत लेकर पहुंची। सर्जन डॉ. नीरज पिमोली ने जांच में पाया कि महिला के लीवर में तीन बड़ी गांठें हैं और अंडाशय में ट्यूमर बना हुआ है। डाक्टर ने महिला को ऑपरेशन की सलाह दी। महिला व उसके परिजनों की सहमति पर शनिवार को महिला के लीवर की गांठों व अंडाशय के ट्यूमर का सफल ऑपरेशन किया गया। सर्जन डॉ. नीरज पिमोली ने बताया कि लीवर शरीर के महत्वपूर्ण अंगों में से एक है, जिसमें गांठें थी, साथ ही अंडाशय में ट्यूमर भी था। प्रत्येक गांठ 10-10 सेंटीमीटर लंबी थी। महिला का सफल ऑपरेशन कर लिया गया है।

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. अनुराग धनिक ने बताया कि यह एक जटिल ऑपरेशन था, जिसे डॉ. नीरज पिमोली ने सफलता पूवर्क कर दिया है। ऐसे ऑपरेशन यहां होने से मरीजों को देहरादून या दिल्ली की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। ऑपरेशन के दौरान डॉ. पिमोली के साथ निश्चेतक डॉ. गौरव रोगटा, नर्सिंग अधिकारी वंदना नौटियाल, इंदू बिष्ट, सुगंधा, टीनू रानी, ओल्वीन, वंदना सती, गौतम हिंदवाल, गौरव कुमार व भारती ने सहयोग किया।

Latest News

चमोली: भालू के हमले में देवरानी-जेठानी की मौत–

घास लेने जंगल गई थीं दोनों महिलाएं, चट्टान से गिरकर भी हुईं गंभीर घायल; श्रीनगर के पास लक्ष्मी ने भी...

चमोली: आस्था और उमंग के बीच आज कैलाश के लिए विदा होगी मां नंदा की डोली–

सिद्धपीठ कुरुड़ में उमड़ा आस्था का सैलाब, जागरों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा मंदिर परिसर...

जय मां नंदा: सज गया मां नंदा का धाम कुरुड़, भक्तों के स्वागत को तैयार हुई डोलियां और मंदिर–

पांच सितंबर को तीनों डोलियां कैलाश के लिए होंगी रवाना, बृहस्पतिवार से शुरू होगा तीन दिवसीय नंदा मेला...

चमोली: अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, दशोली क्षेत्र पंचायत बैठक का बहिष्कार–

एक साल पुरानी समस्याओं का समाधान नहीं होने और मनरेगा भुगतान लंबित होने पर जताई नाराजगी-- गोपेश्वर...

चमोली: बैरागनाभदाकोटी की चट्टान से फिर हाईवे पर गिरा मलबा, बैरागना में थमी आवाजाही–

तेज बारिश के दौरान भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से चमोली-कुंड हाईवे बाधित, रोडवेज बस भी फंसी...

चमोली: जीवन बीमा निगम की गोपेश्वर शाखा में धूमधाम से मनाया गया 70वां स्थापना दिवस–

वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों को फल और दैनिक उपयोग की सामग्री वितरित की, बीमा सप्ताह में होंगे...

चमोली: सजने लगा मां नंदा का धाम सिद्धपीठ कुरुड़ मंदिर, गेंदे के फूलों से सजाया जा रहा मंदिर–

3 से 5 सितंबर तक आयोजित होगा नंदा मेला, पांच सितंबर को कैलाश के लिए विदा होंगी कुरुड़, बंड और...

चमोली: ऊर्जा क्षेत्र की चुनौतियों और संभावनाओं पर बाल वैज्ञानिकों ने दिए अपने टिप्स–

वैष्णवी, दिव्यांशु और देवराज जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित, भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047 पर...

चमोली: देश के प्रथम गांव माणा से शुरू हुआ स्व-गणना प्रक्रिया–

प्रगणक और सुपरवाइजर 30 सितंबर तक घर-घर जाकर करेंगे मैपिंग एवं जनगणना संबंधी कार्य-- गोपेश्वर, 02...
error: Content is protected !!