अलर्ट: बदरीनाथ धाम में खतरे के निशान से ऊपर बह रही अलकनंदा, तप्तकुंड को कराया गया खाली, देखें वीडियो–

by | Jul 1, 2024 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

अलर्ट: बदरीनाथ धाम में खतरे के निशान से ऊपर बह रही अलकनंदा, तप्तकुंड को कराया गया खाली, देखें वीडियो–

उच्च हिमालय क्षेत्रों में भारी बारिश के चलते बढ़ा नदी का पानी, पुलिस ने तीर्थयात्रियों को तप्तकुंड से हटाया, लाउडस्पीकर से कराया अलर्ट–

बदरीनाथ: धाम में अलकनंदा खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। उच्च हिमालय क्षेत्रों में हो रही भारी बारिश के चलते अलकनंदा का लगातार जलस्तर बढ़ रहा है। बदरीनाथ कोतवाली पुलिस ने तप्तकुंड, ब्रह्मकपाल व आसपास के क्षेत्रों को खाली करवा दिया है।

लाउडस्पीकर से ​​तीर्थयात्रियों को नदी किनारे न जाने की सलाह दी जा रही है। नदी को जाने वाले रास्तों को भी बंद कर दिया गया है। बदरीना​थ धाम में मास्टर प्लान के तहत रीवर फ्रंट के कार्य भी बर्बाद हो गए हैं। यहां करोड़ों रुपये की लागत से रीवर फ्रंट के काम हुए थे, जो अब पानी में ढूब गए हैं। लोक निर्माण विभाग पीआईयू को यहां दोबारा काम शुरू करने होंगे। बदरीनाथ कोतवाली के कोतवाल नवनीत भंडारी ने बताया कि नदी का जलस्तर बढ़ने पर तीर्थयात्रियों को नदी किनारे न जाने की सलाह दी जा रही है। तप्तकुंड और ब्रह्मकपाल क्षेत्र को पूरी तरह से खाली करवा दिया गया है।

Latest News

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...

चमोली: देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री–

भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...

जय मां नंदा: मां नंदा की बड़ी जात संपन्न, कैलाश विदा हुआ चौसिंग्या खाडू–

होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...
error: Content is protected !!