निर्वाचन: बदरीनाथ विधानसभा का उपचुनाव हुआ संपन्न, लौटीं सभी 210 पोलिंग पार्टियां–

by | Jul 11, 2024 | चमोली, निर्वाचन | 0 comments

द्रोणागिरी, जुम्मा, कोषा और अरुड़ी-पटूड़ी पोलिंग बूथ के मतदान अ​धिकारियों को हेलीकॉप्टर से पहुंचाया गोपेश्वर–

गोपेश्वर: बदरीनाथ विधानसभा उपचुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हो गया है। सभी पोलिंग पार्टियां गोपेश्वर पहुंच गई हैं। सभी 210 ईवीएम व वीवीपैट को राजकीय महाविद्यालय गोपेश्वर में बनाए स्ट्रांग रुम में लॉक कर दिया गया है। बृहस्पतिवार को भी बदरीनाथ हाईवे पर जोशीमठ के पास अवरुद्ध होने पर जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर जोशीमठ के दूरस्थ मतदेय स्थल जुम्मा, कोषा, द्रोणागिरी और अरुड़ी-पटूड़ी की पोलिंग पार्टियों को जोशीमठ से हेलीकॉप्टर से गोपेश्वर पहुंचाया गया, जबकि 36 पार्टियां सुबह ही बदरीनाथ हाईवे से वाहनों के जरिए गोपेश्वर पहुंची।

जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु खुराना की देखरेख में पीजी कॉलेज में बनाए गए स्ट्रांग रुम में सभी ईवीएम व वीवीपैट को सील कर दिया गया है। इस दौरान राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। स्ट्रांग रुम की सुरक्षा के लिए थ्री लेयर का सुरक्षा घेरा रहेगा।


स्ट्रांग रुम में सील हुए ईवीएम-

पहला सुरक्षा घेरा आईटीबीपी, दूसरा पीएसी और तीसरा सुरक्षा घेरा पुलिस का होगा। इसके अलावा स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। सुरक्षा के दृष्टिगत स्ट्रांग रूम से बिजली के सभी कनेक्शन भी काट दिए गए हैं। अब 13 जुलाई को मतगणना होगी। इस मौके पर सामान्य प्रेक्षक अनीता रामाचंद्रन, अपर जिला निर्वाचन अधिकारी अभिनव शाह, उपजिला निर्वाचन अधिकारी विवेक प्रकाश, रिटर्निंग अधिकारी आरके पांडेय सहित कांग्रेस के प्रतिनि​धि सुरेश डिमरी और भाजपा के रविंद्र सिंह मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: सड़क पर ‘सिस्टम’ दिखा रहे थे हुड़दंगी, एसपी चमोली ने सिखाया सबक–

बदरीनाथ हाईवे किनारे नो पार्किंग में हुड़दंग मचा रहे थे, माहौल खराब होते देख एक्शन में आई चमोली...

राज्यपाल ने औली में आयोजित सैनिक सम्मेलन में किया प्रतिभाग–

सेना की विभिन्न टुकड़ियां हुई शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले जवानों को किया गया सम्मानित...

हक की लड़ाई: राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने भरी हुंकार, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी से मिले–

पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के पदा​धिकारियों ने पेंशन हुंकार रैली के लिए किया व्यापक...

चमोली: कांग्रेस संगठन में सक्रिय कार्यकर्ताओं को दी जाएगी तरजीत, कांग्रेस का संगठनात्मक विस्तार जल्द–

गोपेश्वर में बोलीं कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, संगठन का गुटबाजी से दूर रखने का आह्वान...

जय बदरीनाथ: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने किए बदरीनाथ भगवान के दर्शन–

राज्यपाल ने कहा, उत्तराखंड में बेहतर ढंग से संचालित हो रही चारधाम यात्रा-- गोपेश्वर, 09 मई 2026:...

चमोली: जनगणना कार्य में तेजी लाएं, समयबद्ध लक्ष्य हर हाल में पूरा करें : जिलाधिकारी–

जिला प्रशासन ने 24 मई तक रखा है जनगणना कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य, कार्य में तेजी लाने के निर्देश...

चमाेली: गम्भीर रूप से बीमार युवक को हेली एंबुलेंस से एम्स किया रेफर–

मरीज को गंभीर ​स्थिति में परिजन लाए जिला अस्पताल, प्राथमिक उपचार के बाद भेजा हायर सेंटर-- गोपेश्वर...

चमाेली: लापरवाही बरतने पर स्टोन क्रशर किया सीज–

खनन संचालन के नियमों का कड़ाई से पालन करने के दिये खनन अ​धिकारियों ने निर्देश-- चमाेली, 05 मई 2026:...

चमोली: प्रशासन और टीएचडीसी अ​धिकारियों की बैठक में गरजे नागपुर बंड क्षेत्र के परियोजना प्रभावित, जनांदोलन की दी चेतावनी–

समस्याओं के समाधान को टीएचडीसी ने मांगा 15 दिन का समय, नियत समय में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो...
error: Content is protected !!