चमोली: जंगल में चट्टान से गिरा ग्रामीण, सड़क होती तो नहीं होती यह दुर्घटना–

by | Jul 11, 2024 | चमोली, दुर्घटना | 0 comments

ग्रामीणों ने एक किलोमीटर पैदल चढ़ाई चढ़कर चारपाई के सहारे घायल को पहुंचाया सड़क तक, हालत नाजुक–

पोखरी: चमोली जनपर के पोखरी विकास खंड के बिनगढ़ गांव में बृहस्पतिवार को एक व्यक्ति चट्टान से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। अन्य ग्रामीण घायल को चारपाई के सहारे एक किमी पैदल चढ़ाई चढ़ने के बाद सड़क तक लाए, जहां से उन्हें 108 सेवा वाहन की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।

शुक्रवार को बिनगढ़ गांव के 65 साल के पृथ्वी सिंह सुबह गाय के साथ जंगल गए थे, इसी दौरान पांव फिसलने से वह करीब पचास मीटर गहरी खाई में जा गिरे। सूचना पर ग्रामीणों ने उन्हें घर तक पहुंचाया, लेकिन सड़क मार्ग नहीं होने से अस्पताल तक पहुंचाने में ग्रामीणों को चुनौतियों का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने घायल पृथ्वी सिंह को चारपाई पर रखा और करीब एक किमी चढ़ाई चढ़ने के बाद सड़क तक पहुंचाया। पैदल रास्ता भी काफी तंग होने के चलते उन्हें सड़क तक पहुंचने में काफी समय लग गया। जिसके बाद एंबुलेंस से उपजिला अस्पताल कर्णप्रयाग ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें देहरादून रेफर कर दिया गया है।

पूर्व ग्राम प्रधान हर्षवर्धन चौहान ने बताया कि सड़क मार्ग नहीं होने से उन्हें आए दिन इस तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बताया कि क्षेत्र के लिए 10 किमी बिनगढ़-उडामांडा-खूनीगाड़ सड़क 2014 से स्वीकृत है, लेकिन आज तक इसपर कोई काम नहीं हो पाया। जिससे ग्रामीण मीलों पैदल चलकर अपने गंतव्य को पहुंचते हैं।

Latest News

चमोली: नौ वर्षों की उल्लेखनीय सेवाओं के बाद डॉ. ममता को दी भावभीनी विदाई–

नगरवासियों और सामाजिक संगठनों ने किया सम्मानित, नर्सिंग कॉलेज को प्रदेश के अग्रणी संस्थानों में...

बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण: आरोपी कर्मचारी की ड्यूटी बदली, कांग्रेस ने बीकेटीसी भंग करने की उठाई मांग–

जांच की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रोटोकॉल और थाली भेंट गणना कार्य से हटाया गया कर्मचारी, विभिन्न...

चमोली: राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी उक्रांद में शामिल, बदरीनाथ विधानसभा में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी–

सांस्कृतिक, राज्य आंदोलन और ​शिक्षा जगत से जुड़ने के बाद अब राजनीति के सफर पर आगे बढ़े केके ​डिमरी...

केतन को श्रद्धांजलि देने निकला कैंडल मार्च, दोषियों को फांसी की मांग–

जातिवाद के विरोध में विभिन्न संगठनों ने किया प्रदर्शन, आंबेडकर भवन से गोपीनाथ मंदिर तक निकाला मार्च...

विज्ञान विषय की मांग को लेकर अनशन जारी, दो अनशनकारियों की तबीयत बिगड़ी–

सीएचसी में कराया गया भर्ती, छह जुलाई तक मांग पूरी न होने पर बीईओ कार्यालय में प्रदर्शन की चेतावनी...

चमोली: बदरीनाथ में आर्थिक हेराफेरी के आरोपों की जांच शुरू, बीकेटीसी ने बनाई चार सदस्यीय समिति–

एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जाएगी गोपेश्वर/बदरीनाथ, 4 जुलाई 2026: बदरीनाथ...

काम की बात: पांडुवाखाल-कर्णप्रयाग हाईवे पर दो दिन रात को पूर्ण रुप से बंद रहेगी वाहनों की आवाजाही–

स्टील गार्डर मोटर पुल की भार क्षमता जांच के लिए चार से छह जुलाई तक रात्रि को बंद रहेगा पांडुवाखाल...

राजकाज: उत्तराखंड में बनेगी नई खेल नीति, पदक विजेताओं को खेल विभाग में मिलेगी नौकरी–

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा राष्ट्रीय खेल नीति 2025 के अनुरुप उत्तराखंड में नई खेल नीति होगी...
error: Content is protected !!