बदरीनाथ। देश के चार धामों में सर्वश्रेष्ठ बदरीनाथ धाम में तीर्थयात्रियों को अब बदरीनाथ हाईवे अवरूद्घ होने पर वाहनों में पेट्रोल और डीजल के लिए नहीं भटकना पड़ेगा। बुधवार से धाम में गढ़वाल मंडल विकास निगम का पेट्रोल पंप का संचालन शुरु हो गया है। बुधवार से धाम में विधिवत रुप से पंप का संचालन शुरु हुआ। गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रभारी नीलकमल कप्रवाण और नवल किशोर नेगी ने बताया कि बदरीनाथ धाम में बुधवार से पेट्रोल पंप का संचालन शुरू हो गया है। धाम में पिछले दो सालों से पेट्रोल पंप का निर्माण कार्य चल रहा था। अब चारधाम यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों को बदरीनाथ धाम में वाहनों में पेट्रोल और डीजल के लिए नहीं भटकना पडे़ेगा। उन्होंने बताया कि धाम में पेट्रोल की क्षमता 20 हजार और डीजली की क्षमता 40 हजार लीटर रखी गई है। पंप का संचालन बस अड्डे के समीप हो रहा है।
राहत की खबर–बदरीनाथ धाम में पेट्रोल पंप का संचालन हुआ शुरू–
by laxmi Purohit | Sep 1, 2021 | चमोली, चारधाम | 0 comments

Latest News
पूर्व विधायक मनोज रावत ने संगठन की मजबूती पर दिया जोर, कार्यकर्ताओं ने दिखाया जोश-- अगस्त्यमुनि, 13...
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुई परीक्षा, बीएससी नर्सिंग में आठ अभ्यर्थी रहे...
चारधाम यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं की मददगार बन रही चमाेली पुलिस, मिल रही शाबासी-- चमोली, 13 जून...
बेंजी गांव के मार्ग के पास हुआ हादसा, दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर-- रुद्रप्रयाग, 13 जून 2026:...
छेड़छाड़ की घटना पर गोपेश्वर पुलिस का सख्त एक्शन, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा...
निर्माण कार्य में लगे मजदूरों का सत्यापन न कराना पड़ा ठेकेदार को महंगा, पुलिस ने किया चालान...
पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को नवंबर माह तक झींझी पुल का निर्माण पूर्ण करने के दिए निर्देश, लोगों ने...
जून माह में हुई बर्फबारी से हेमकुंड साहिब में बिछी बर्फ की चादर-- ज्योतिर्मठ, 12 जून 2026:...
नंदानगर बस स्टैंड पर क्रमिक धरना जारी, मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने का ऐलान-- नंदानगर, 12 जून...
