हरेला पर्व: चमोली जनपद में वि​भिन्न क्षेत्रों में हुआ पौधरोपण, जीआईसीबैरागना और पीपलकोटी परिसर में रोपे पौधे–

by | Jul 15, 2024 | चमोली, पर्यावरण | 0 comments

चरण पादुका गोथल समिति ने की बैठक, निर्णय लिया कि पौधों का संरक्षण करने वालों को वितरित किए जाएंगे इस वर्ष पौधे–

गोपेश्वर। हरेला पर्व पर सोमवार को वि​भिन्न जगहों पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। राजकीय इंटर कॉलेज बैरागना, पीजी कॉलेज गोपेश्वर, पीपलकोटी आदि जगहों पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित हुए। जीआईसीबैरागना में संकल्प अभियान के संयोजक मनोज तिवारी के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने फलदार पौधे लगाए। उन्होंने पौधे लगाने के साथ उनके संरक्षण पर भी जोर दिया। इस दौरान प्रधानाचार्य दिनेश मैठाणी, विनीता खत्री, रेखा कंडेरी, पदमा रावत, बृजमोहन टम्टा आदि मौजूद रहे।

इधर, नगर पंचायत पीपलकोटी की ओर से जीआईसीगडोरा में 150 फलदार पौधे लगाए गए। जिसमें नगर पंचायत के कर्मचारियों, विद्यालय के छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। पर्यावरण के क्षेत्र में काम कर रही चरण पादुका गोथल समिति की बैठक में निर्णय लिया गया कि पिछले साल लगाए पौधों का जिन्होंने संरक्षण किया होगा उनको ही इस साल पौधे दिए जाएंगे। पौधों को लगाने के साथ उनका संरक्षण भी जरूरी है।

समिति की बैठक में हरेला पर्व के दौरान किए जाने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। समिति के संरक्षक सुधीर तिवारी ने गंगोल गांव, सगर, ग्वाड़, देवलधार, मंडल के सिरोली गांव में पौधरोपण का प्रस्ताव रखा। इस मौके पर लखनऊ से आए पर्यावरणविद् आयुष वर्मा, समिति की अध्यक्ष दीपा देवी, सचिव मीना तिवारी, विजय बिष्ट, पुष्कर सिंह, संगीता देवी, शांति प्रसाद, नीमा देवी, अरुणा आदि मौजूद रहे।

Latest News

हक की लड़ाई: राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने भरी हुंकार, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी से मिले–

पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के पदा​धिकारियों ने पेंशन हुंकार रैली के लिए किया व्यापक...

चमोली: कांग्रेस संगठन में सक्रिय कार्यकर्ताओं को दी जाएगी तरजीत, कांग्रेस का संगठनात्मक विस्तार जल्द–

गोपेश्वर में बोलीं कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, संगठन का गुटबाजी से दूर रखने का आह्वान...

जय बदरीनाथ: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने किए बदरीनाथ भगवान के दर्शन–

राज्यपाल ने कहा, उत्तराखंड में बेहतर ढंग से संचालित हो रही चारधाम यात्रा-- गोपेश्वर, 09 मई 2026:...

चमोली: जनगणना कार्य में तेजी लाएं, समयबद्ध लक्ष्य हर हाल में पूरा करें : जिलाधिकारी–

जिला प्रशासन ने 24 मई तक रखा है जनगणना कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य, कार्य में तेजी लाने के निर्देश...

चमाेली: गम्भीर रूप से बीमार युवक को हेली एंबुलेंस से एम्स किया रेफर–

मरीज को गंभीर ​स्थिति में परिजन लाए जिला अस्पताल, प्राथमिक उपचार के बाद भेजा हायर सेंटर-- गोपेश्वर...

चमाेली: लापरवाही बरतने पर स्टोन क्रशर किया सीज–

खनन संचालन के नियमों का कड़ाई से पालन करने के दिये खनन अ​धिकारियों ने निर्देश-- चमाेली, 05 मई 2026:...

चमोली: प्रशासन और टीएचडीसी अ​धिकारियों की बैठक में गरजे नागपुर बंड क्षेत्र के परियोजना प्रभावित, जनांदोलन की दी चेतावनी–

समस्याओं के समाधान को टीएचडीसी ने मांगा 15 दिन का समय, नियत समय में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो...

पश्चिम बंगाल में जीत पर बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में विशेष पूजा, गोपेश्वर-जोशीमठ में जश्न–

बदरीनाथ में प्रधानमंत्री के नाम की विशेष पूजा, उत्साहित कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी...

चमाेली: निजमुला घाटी के भनाली तोक में आकाशीय बिजली गिरने से 500 बकरियों की मौत–

एक झटके में उजड़ गया भेड़पालकों का सहारा, बारिश के बीच हुआ हादसा, क्षेत्र में मचा हड़कंप-- चमोली, 04...
error: Content is protected !!