चमोली: केदारनाथ में सोना मामले में सही तथ्य सामने लाएं स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती–

by | Jul 17, 2024 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

बोले बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय, बीकेटीसी ने सोशल मीडिया पर प्रचारित वीडियो का किया खंडन, कहा कानूनी कार्रवाई करेंगे–

गोपेश्वर: बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहा कि ज्योतिर्मठ के स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह के स्वर्णमंडित के मामले में जनता के बीच भ्रम फैला रहे हैं। वे स्वर्णमंडित मामले में सही तथ्य सामने लाएं। इधर, बीकेटीसी के कार्याधिकारी योगेंद्र सिंह ने केदारनाथ में स्वर्णमंडित मामले में सोशल मीडिया पर प्रचारित वीडियो का खंडन किया है।

उन्होंने जारी बयान में कहा कि केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह की दीवारों और जलेरी को स्वर्णमंडित करवाए जाने का कार्य साल 2022 में एक दानीदाता की ओर से करवाया गया। वर्तमान में कतिपय व्यक्तियों द्वारा एक वीडियो सोशल मीडिया में प्रचारित की जा रही है कि एक अरब पंद्रह करोड़ रुपये का सोना मंदिर के गर्भगृह में लगाया गया है तथा बिना तथ्यों के भ्रामक जानकारी प्रसारित कर जनमानस की भावनाओं को आहत किए जाने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में एक दानीदाता की ओर से 23777.800 ग्राम सोना लगाया गया है, जिसका वर्तमान बाजार भाव 14.38 करोड़ है तथा स्वर्णमंडित कार्य के लिए कॉपर प्लेटों का वजन 1001.300 किलोग्राम है, जिसका मूल्य उन्नतीस लाख रुपये है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी फैलाने पर नियमानुसार कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

Latest News

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...

चमोली: देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री–

भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...

जय मां नंदा: मां नंदा की बड़ी जात संपन्न, कैलाश विदा हुआ चौसिंग्या खाडू–

होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...
error: Content is protected !!