चमोली: बैशाखी मेले में ढोल न बजाने पर ग्रामीणों ने ढोल वादक पर लगाया जुर्माना, गांव में तनाव बढ़ा–

by | Jul 18, 2024 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

पुलिस ने 28 ग्रामीणों पर एससीएसटी एक्ट में किया मुकदमा, पढ़ें क्या है पूरा मामला–

जोशीमठ (चमोली): जोशीमठ विकास खंड के सुभांई-चांचड़ी गांव में कई वर्षों से बैखाशी मेला धूमधाम से मनाया जाता है। यहां गांव के मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान आयोजित होते हैं। ​लेकिन इस वर्ष गांव में ढोल न बजाने के मामले में विवाद बढ़ गया है। ​स्थिति यहां तक पहुंच गई है कि अनुसूचित जाति के लोगों की तहरीर पर जोशीमठ कोतवाली में गांव के 28 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। पीड़ित एससी जाति के ग्रामीणों ने सवर्णों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए उन्हें हक-हकूकों से वंचित रखने की धमकी दी जा रही है, जबकि दूसरे पक्ष के ग्रामीणों ने इसे निराधार बताया है।

अनुसूचित जाति के ग्रामीणों ने 15 जुलाई को जोशीमठ कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में कहा कि इसी वर्ष बीते मई माह में गांव में बैसाखी मेला आयोजित हो रहा था। जिसमें एससी वर्ग के ढोल वादक पुष्कर लाल को ढोल बजाने की जिम्मेदारी दी गई थी, लेकिन स्वास्थ्य खराब होने पर वह ढोल नहीं बजा पाए। आरोप है कि इससे नाराज गांव के सवर्णों ने पंचायत बुलाकर पुष्कर लाल पर 5000 रुपये का जुर्माना लगा दिया। पुष्कर ने तीन मई को जुर्माने की रकम भी जमा कर दी। लेकिन इसके बाद भी मामला शांत नहीं हुआ। ग्रामीणों ने गांव में पंचायत बुलाकर अनुसूचित जाति के परिवारों को जल, जंगल, जमीन से बहिष्कार कर दिए जाने का निर्णय लिया है। उन्हें गांव के प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी न भरने देने की बात भी कही गई।

जोशीमठ कोतवाली के प्रभारी राकेश भट्ट ने बताया कि पीड़ित ग्रामीणों की तहरीर के आधार पर गांव के 28 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इधर, सुभाईंचांचड़ी के सवर्ण जाति के ग्रामीणों का कहना है कि गांव में होने वाले मेले में विवाद को रोकने के लिए पंचायत हर साल निर्णय लेती है कि कोई भी ग्रामीण विवाद करेगा या शराब पीकर आएगा, तो उसको दंड लगाया जाएगा। यह व्यवस्था सालों से चली आ रही है। इसी व्यवस्था के तहत ढोलवादक पर जुर्माना लगाया गया था। एससी वर्ग के लोगों का बहिष्कार या जल, जंगल, जमीन से दूर करने वाला आरोप गलत है।

Latest News

चमोली: सावन की तीज पर झूलों और भजनों से गूंजा गोपेश्वर–

पुलिस लाइन के पास हुआ तीज महोत्सव, महिलाओं ने एक दूसरे को दी तीज की शुभकामनाएं-- गोपेश्वर, 15 अगस्त...

चमोली: प्रोफेसर डॉ. जसवंत लाल को मिलेगा राजीव गांधी गौरव अवार्ड–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया जाएगा कार्यक्रम, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों...

जय हिंद: तेज वर्षा भी बच्चों का उत्साह न रोक पाई, कठूड़ विद्यालय में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस–

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा, पूर्व प्रधान बद्री सैलानी और लक्ष्मण कनवासी हुए...

चमोली: राजीव गांधी जयंती समारोह के लिए चमोली से प्रस्ताव आमंत्रित–

नई दिल्ली में होगा भव्य आयोजन, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वज रहेंगे मौजूद गोपेश्वर, 15 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री के निर्देशन में टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने लिया जायजा–

आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने टीएचडीसी टनल में पहुंचकर लिया रेस्क्यू अभियान का जायजा-- पीपलकोटी...

चमोली: वसुधारा वॉटरफॉल के आगे बढ़ा नदी का जलस्तर, दूसरी ओर फंसा युवक–

माणा गांव के युवाओं ने संभाला मोर्चा, पुलिस और एसडीआरएफ ने सुर​क्षित किया रेस्क्यू-- गोपेश्वर, 15...

चमोली: शहीद जगदीश प्रसाद पुरोहित राजकीय महाविद्यालय नंदानगर चमोली में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस —

प्राचार्य प्रो. विद्याशंकर शर्मा ने किया ध्वजारोहण, राष्ट्रगान के साथ दी तिरंगे को सलामी-- *नंदानगर...

चमोली: मोहनखाल-चोपता-तुंगनाथ मोटर मार्ग की मांग को लेकर निर्णायक लड़ाई शुरू–

संघर्ष समिति ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना, बड़ी संख्या में लोग जुड़े, लंबे समय से चल रही मांग...

चमोली: टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक बाहर निकाला गया–

टनल हादसे में रेस्क्यू अभियान तेज, एक और श्रमिक को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा-- पीपलकोटी, 15 अगस्त...
error: Content is protected !!