शपथ समारोह: नवनिर्वाचित विधायक लखपत सिंह बुटोला और काजी निजामुद्दीन ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ–

by | Jul 27, 2024 | देहरादून, राजकाज | 0 comments

विधानसभा भवन के कार्यालय कक्ष में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने दिलाई शपथ–

देहरादून: शनिवार को विधानसभा भवन देहरादून में बदरीनाथ विधायक लखपत सिंह बुटोला और मंगलौर विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायक काज़ी निजामुद्दीन ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। यह शपथ विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने विधानसभा भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में दिलाई।

नवनिर्वाचित विधायकों ने शपथ ग्रहण करने के बाद सभी गणमान्य व्यक्तियों का धन्यवाद किया और अपनी जिम्मेदारियों को ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाने का संकल्प लिया।

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने दोनों विधायकों को बधाई दी और उन्हें आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नवनिर्वाचित विधायक अपने निर्वाचन क्षेत्रों के विकास और राज्य के हित में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

इस अवसर पर उपस्थित नेताओं और विधायकों ने भी अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं और आगामी सत्र में दोनों विधायकों के सक्रिय योगदान की उम्मीद जताई।

इस महत्वपूर्ण अवसर पर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रीतम सिंह और कांग्रेस के अन्य विधायक उपस्थित रहे।

Latest News

उत्तराखंड: यहां पिछले करीब एक साल में घट गए 4,53,459 मतदाता, नौ लाख मतदाताओं की नहीं हो पाई मैपिंग–

मुख्य निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, उत्तराखंड में घट गए लाखों मतदाता, पढ़ें, क्या है वजह-- देहरादून...

उत्तराखंड के पांच जिलों में तूफान और बिजली गिरने का येलो अलर्ट–

कई क्षेत्रों में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं तेज हवाएं, प्रशासन ने अनावश्यक...

चमोली: जिला प्रशासन के सहयोग से दो गंभीर बीमार तीर्थयात्रियों को हेलिकॉप्टर से भेजा एम्स–

स्थानीय के साथ ही तीर्थयात्रियों के लिए संजीवनी साबित हो रहे चमोली जिला प्रशासन के इंतजाम-- चमोली...

राहत: अब घर बैठे करें राशन कार्ड ई-केवाईसी, भारत सरकार ने लॉन्च किया “मेराकेवाईसी” ऐप–

ई-केवाईसी प्रक्रिया को सरल एवं सुगम बनाने के लिए मेरा केवाईसी ऐप जारी-- देहरादून, 14 मई 2026: समस्त...

कूड़ा प्रबंधन: लागू हुआ नया ठोस अप​शिष्ट प्रबंधन नियम, अब चार श्रे​णियों में देना होगा कचरा–

अलग-अलग श्रे​णियों में नगर पालिका के कूड़ा वाहन और मोहल्ला स्वच्छता समिति को देेना होगा कूड़ा...

जय केदार: केदारनाथ धाम की तीर्थयात्रा का चल रहा सफल और सुव्यव​स्थित संचालन–

श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं के संबंध में जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक ने की पत्रकार वार्ता...

पोखरी: नौ साल बाद भी नहीं बनी थलगढ़-डाडों सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश–

वन भूमि हस्तांतरण में देरी पर आंदोलन की चेतावनी, डीएफओ से मिले ग्रामीण, आक्रोश जताया-- गोपेश्वर, 13...

शाबास गायत्री: केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर की गायत्री बनीं चमोली की टॉपर–

सीबीएसई 12वीं परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले का बढ़ाया मान, देखें चमोली जिले के टॉपर की...

पोखरी: नौ साल बाद भी नहीं बनी थलगढ़-डाडों सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश–

वन भूमि हस्तांतरण में देरी पर आंदोलन की चेतावनी, डीएफओ से मिले ग्रामीण, आक्रोश जताया-- गोपेश्वर, 13...
error: Content is protected !!