मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नीति आयोग की बैठक में रखी अपनी बात, हिमालयी राज्यों के लिए विशेष नीति बने–

by | Jul 28, 2024 | देहरादून, राजकाज | 0 comments

ग्रीन बोनस भी मांगा, नई दिल्ली में हुई नीति आयोग की बैठक, विकास से जुड़े प्रस्ताव रखे–

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नीति आयोग की बैठक में हिमालयी राज्यों के लिए विशेष नीति बनाने की बात रखी। नई दिल्ली में शनिवार को आयोजित हुई बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने विकास से जुड़े प्रस्ताव भी रखे। कहा कि हिमालयी राज्यों की वि​शिष्ट भौगोलिक परि​​स्थितियों को देखते हुए विकास से जुड़े प्रस्तावों के लिए विशेष नीतियां बनानीं चाहिए।

यह बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऊर्जा की कमी को पूरा करने के लिए हिमालयी राज्यों को 25 मेगावाट से कम क्षमता की जल विद्युत परियोजनाओं की मंजूरी और उन्हें लगाने की अनुमति देने का अनुरोध किया। कहा कि पूर्वोत्तर के राज्यों के साथ ही हिमालयी राज्यों में भी लघु जल विद्युत परियोजनाओं के निर्माण के लिए प्रस्तावित 24 प्रतिशत कैपिटल स​ब्सिडी लागू की जाए।

सीएम ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग और क्लाईमेट चेंज जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी हमें विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। इसके दृ​ष्टिगत उत्तराखंड सरकार ईकोलॉजी और ईकोनॉमी के समन्वय से विकास योजनाओं को संचालित करने पर विशेष ध्यान दे रही है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नीति आयोग की बैठक में एक बार फिर ग्रीन बोनस की मांग उठाई। उन्होंने नीति आयोग को भ्रमणशील जनसंख्या पर विचार करें। इसे अपनी सिफारिसों में शामिल करने का अनुरोध किया, ताकि केंद्र सरकार वित्तीय संसाधनों के आवंटन में इस महत्वपूर्ण तथ्य को शामिल कर सके। करीब 50 से अ​धिक पृष्ठों के इस दस्तावेज में सीएम ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस हाईवे की तर्ज पर दिल्ली-हल्द्वानी एक्सप्रेस हाईवे बनाने का अनुरोध किया।

Latest News

नवनियु​क्ति: प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन बने श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय के नए कुलपति–

उत्तराखंड शासन ने जारी किए नियुक्ति आदेश, 66 वर्ष की आयु पूर्ण होने अथवा अगले आदेश तक रहेगा कार्यकाल...

देहरादून: उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने आमजन और विद्वानों से मांगे सुझाव–

10 अगस्त तक ई-मेल से भेजे जा सकेंगे सुझाव, संस्कृत शिक्षा, शोध, एआई और डिजिटल उपयोग को मिलेगा बढ़ावा...

आक्रोश: जंतर-मंतर में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में गोपेश्वर में कांग्रेस का प्रदर्शन–

केंद्र सरकार के खिलाफ धरना, शिक्षा मंत्री और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग गोपेश्वर, 22 जुलाई 2026:...

सनातन संस्कृति: शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज से मिले मुख्यमंत्री धामी, लिया आशीर्वाद–

आध्या​त्मिक और सामाजिक विषयों पर हुई चर्चा, आशीर्वाद लिया-- देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

चमोली: गंगा की मुख्य धारा तक पहुंचने से पहले ही सहायक नदियों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्लास्टिक अपशिष्ट रोकें-जिलाधिकारी–

गंगा में बिना शोधन का सीवेज प्रवाहित न हो, सेप्टिक टैंक अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण पर विशेष जोर...

चमोली: सेवा, सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा : बहुद्देशीय जनकल्याण शिविर में 600 से अधिक लोगों ने लिया लाभ–

22 जनशिकायतों में से 21 का मौके पर निस्तारण, विभिन्न विभागों ने 281 पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से...

चमोली: 15 दिन मलारी में रहकर कार्य करें पटवारी, नीती घाटी में ऑफ लाइन हों वीबी-जीरामजी के काम–

मलारी न्याय पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को सौंपा छह सूत्री ज्ञापन, रोडवेज बस के साथ ही कई...

भेंटा-भर्की मोटर मार्ग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में गरजे उर्गम के ग्रामीण–

ग्रामीणों ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी, कहा, सात साल में भी नहीं बन पाई 17 किमी सड़क गोपेश्वर...

चमोली: बिरही-निजमुला मोटर मार्ग बा​धित, काली चट्टान के पास भारी मात्रा में आया सड़क पर मलबा–

भारी बारिश से चमोली जिले में 37 ग्रामीण सड़कें बंद, बदरीनाथ हाईवे पर भी यातायात हुआ खतरनाक...
error: Content is protected !!