चमोली: पीजी कॉलेज गोपेश्वर की तीन छात्राओं पर आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज, जांच शुरू–

by | Aug 7, 2024 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

मामले की जांच जोशीमठ के थानाध्यक्ष को सौंपी गई, युवतियों ने की सारी हदें पार, गिरफ्तारी होनी तय–

गोपेश्वर: पुलिस और सामाजिक संस्थाओं की ओर से लगातार चलाए जा रहे जागरुकताअ​भियानों का भी कुछ युवतियों पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। चमोली जनपद में एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। यहां तीन छात्राओं पर एक युवती और स्थानीय युवक की एडिट की गई अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया गया है।

वीडियो में दिखाई गई पीड़ित युवती की शिकायत पर गोपेश्वर पुलिस थाने में तीन छात्राओं पर मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। मामले की जांच जोशीमठ के थानाध्यक्ष राकेश भट्ट को सौंपी गई है। जांच अ​धिकारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस को दी ​शिकायत में युवती ने आरोप लगाया कि पीजी कॉलेज गोपेश्वर में अध्ययनरत तीन छात्राओं ने उसके एक परिचित युवक के साथ एडिटिंग कर वीडियो बनाया और उसमें अश्लील सामग्री डाल दी। जिसे फेक आईडी बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है। कहा कि तीनों छात्राओं ने सोशल मीडिया पर अभद्र कमेंट भी किए हैं। पीड़िता ने तीनों छात्राओं पर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। युवती की शिकायत पर तीनों छात्राओं के खिलाफ आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Latest News

चमोली: नौ वर्षों की उल्लेखनीय सेवाओं के बाद डॉ. ममता को दी भावभीनी विदाई–

नगरवासियों और सामाजिक संगठनों ने किया सम्मानित, नर्सिंग कॉलेज को प्रदेश के अग्रणी संस्थानों में...

बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण: आरोपी कर्मचारी की ड्यूटी बदली, कांग्रेस ने बीकेटीसी भंग करने की उठाई मांग–

जांच की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रोटोकॉल और थाली भेंट गणना कार्य से हटाया गया कर्मचारी, विभिन्न...

चमोली: राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी उक्रांद में शामिल, बदरीनाथ विधानसभा में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी–

सांस्कृतिक, राज्य आंदोलन और ​शिक्षा जगत से जुड़ने के बाद अब राजनीति के सफर पर आगे बढ़े केके ​डिमरी...

केतन को श्रद्धांजलि देने निकला कैंडल मार्च, दोषियों को फांसी की मांग–

जातिवाद के विरोध में विभिन्न संगठनों ने किया प्रदर्शन, आंबेडकर भवन से गोपीनाथ मंदिर तक निकाला मार्च...

विज्ञान विषय की मांग को लेकर अनशन जारी, दो अनशनकारियों की तबीयत बिगड़ी–

सीएचसी में कराया गया भर्ती, छह जुलाई तक मांग पूरी न होने पर बीईओ कार्यालय में प्रदर्शन की चेतावनी...

चमोली: बदरीनाथ में आर्थिक हेराफेरी के आरोपों की जांच शुरू, बीकेटीसी ने बनाई चार सदस्यीय समिति–

एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जाएगी गोपेश्वर/बदरीनाथ, 4 जुलाई 2026: बदरीनाथ...

काम की बात: पांडुवाखाल-कर्णप्रयाग हाईवे पर दो दिन रात को पूर्ण रुप से बंद रहेगी वाहनों की आवाजाही–

स्टील गार्डर मोटर पुल की भार क्षमता जांच के लिए चार से छह जुलाई तक रात्रि को बंद रहेगा पांडुवाखाल...

राजकाज: उत्तराखंड में बनेगी नई खेल नीति, पदक विजेताओं को खेल विभाग में मिलेगी नौकरी–

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा राष्ट्रीय खेल नीति 2025 के अनुरुप उत्तराखंड में नई खेल नीति होगी...
error: Content is protected !!