निरीक्षण: श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने श्री बदरीनाथ धाम दर्शन के बाद कार्यालय का निरीक्षण किया–

by | Aug 14, 2024 | चमोली, चारधाम | 0 comments

जोशीमठ एवं श्री बदरीनाथ धाम में हुआ मुख्य कार्याधिकारी का भव्य स्वागत, ऋ​षिकेश से यात्रा व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण–

देहरादून: श्री बदरीनाथ -केदारनाथ मंदिर समिति मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल आज बुधवार को श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे मंदिर में दर्शन के पश्चात मंदिर समिति कार्यालय का निरीक्षण किया यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा कार्यालय सभागार में कर्मचारियों को संबोधित किया एवं समर्पित भाव से सेवा कार्य करने को कहा।

इस अवसर पर‌ श्री बदरीनाथ -केदारनाथ मंदिर समिति सदस्य भास्कर डिमरी एवं अधिकारियों ने मुख्य कार्याधिकारी का स्वागत किया।

इस अवसर पर धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, अधिशासी अभियंता अनिल ध्यानी, सहायक अभियंता गिरीश देवली,मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, डिमरी पंचायत पूर्व अध्यक्ष विनोद डिमरी एवं डिमरी समुदाय के प्रतिनिधि सहित तीर्थ पुरोहित तथा प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट, वेदपाठी रविंद्र भट्ट, प्रशासनिक अधिकारी विवेक थपलियाल, संतोष तिवारी लेखाकार भूपेंद्र रावत भागवत मेहता,अनसुया नौटियाल आदि मौजूद रहे।

इससे पहले मुख्य कार्याधिकारी कल देर शाम जोशीमठ पहुंचे थे तथा आज प्रात: श्री नृसिंह मंदिर में प्रात:कालीन अभिषेक पूजा में शामिल हुए। उसके पश्चात मंदिर समिति कार्यालय तथा विश्राम गृह का निरीक्षण किया।

जोशीमठ में नृसिंह मंदिर प्रभारी संदीप कपरुवाण, पुजारी हनुमान प्रसाद डिमरी,प्रबंधक भूपेंद्र राणा, पुजारी सुशील डिमरी पूर्व पालिकाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, पूर्व ईओ भगवती प्रसाद कपरुवाण, समीक्षा अधिकारी अनिल थपलियाल, नागेंद्र सकलानी, अनिल सकलानी, वेदाचार्य वाणीविलाश डिमरी आदि ने मुख्य कार्याधिकारी का स्वागत किया।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि मुख्य कार्याधिकारी श्री बदरीनाथ धाम स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडारोहण कार्यक्रम में रहेंगे उसके पश्चात श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ रवाना हो जायेंगे 16 अगस्त को मुख्य कार्याधिकारी श्री केदारनाथ धाम पहुंच कर यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे।

Latest News

दुखद: बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, छह की मौत–

हाथी पहाड़ के ऊपर चांई गांव और लामबगड़ के बीच जंगल में हुआ हादसा, सेना, आईटीबीपी और एसडीआरएफ ने...

चमोली: बदरीनाथ से सहस्त्रधारा जा रहे हेलीकॉप्टर का संपर्क टूटा–

जोशीमठ घाटी के आसपास से लोकेशन ट्रेस नहीं, हेलीकॉप्टर में पायलेट सहित छह लोग थे सवार-- गोपेश्वर, 30...

जय बदरीनाथ: शरद पूर्णिमा पर फूलों से सजा बदरीनाथ मंदिर, श्रद्धालुओं की संख्या 21 लाख पार–

कपाट बंद होने में चंद दिन शेष, यात्रियों की संख्या 22 लाख के पार पहुंचने की उम्मीद-- बदरीनाथ। शरद...

चमोली: इंटर स्कूल प्रतियोगिता में ज्योति विद्यालय विजेता–

पांच विद्यालयों के 60 छात्र-छात्राओं ने निबंध, भाषण, अंग्रेजी कविता और कला प्रतियोगिता में किया...

चमोली: सामूहिक विकास व आत्मनिर्भता का माध्यम है सहकारिता–

जिला सहकारी बैंक की बैठक में अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत ने सहकारिता को बढ़ावा देने पर दिया जोर...

जय बदरी-जय केदार: देवभूमि की धार्मिक-सांस्कृतिक विरासत को रखें संरक्षित: राज्यपाल–

राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने किए बदरीनाथ और केदारनाथ के किए दर्शन-- बदरीनाथ/केदारनाथ। राज्यपाल डॉ...

चमोली: शादी की याद में नवदंपती ने रोपा समलौण पौधा–

समलौण आंदोलन के तहत आयोजित किया गया कार्यक्रम, अभी तक सैकड़ों जगहों पर पौधरोपण कर चुकी हैं संयोजिका...

चमोली: अक्षत नाट्य संस्था ने गढ़वाली बोली में किया चक्रव्यूह का मंचन, अब देहरादून विरासत में गरजेंगा कौरव दल–

अभिमन्यु वध का मार्मिक मंचन देख नम हुईं दर्शकों की आंखें-- गोपेश्वर, 25 अक्टूबर 2026: गोेपेश्वर के...

कार्रवाई: नशे में वाहन चलाना पड़ा अगस्त्यमुनि के युवा को भारी–

बिना डीएल और जरूरी दस्तावेजों के वाहन दौड़ा रहा चालक गिरफ्तार, वाहन सीज-- पोखरी (चमोली)। सड़क...
error: Content is protected !!