मौसम खराब होने से आधे रास्ते से लौटा सीएम पुष्कर धामी का हेलीकॉप्टर–

by | Aug 20, 2024 | मौसम, रूद्रप्रयाग | 0 comments

सूक्ष्म कार्यक्रम हुआ आयोजित, फिर से जल्द अगस्त्यमुनि का कार्यक्रम बनाएंगे सीएम धामी, खचाखच भरा था स्पोर्ट्स स्टेडियम का सभागार–

अगस्त्यमुनि: मौसम खराब होने के कारण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का हेलीकॉप्टर आधे रास्ते से ही वापस लौट गया है। जिससे वि​भिन्न जगहों से अगस्त्यमुनि पहुंचे लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं में मायूसी रही।

मंच से भाजपा के वरिष्ठ पदा​धिकारियों ने लोगों को आश्वासन दिया कि मुख्यमंत्री जल्द ही अगस्त्यमुनि आएंगे और जनता की समस्याएं सुनेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में कई गांवों के ग्रामीण अगस्त्यमुनि पहुंचे थे, स्पोर्ट्स स्टेडियम का सभागार भी खचाखच भरा हुआ था।

कई लोग अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याएं लेकर अगस्त्यमुनि पहुंचे हुए थे। पठालीधार क्षेत्र के ग्रामीण व जनप्रतिनि​धि विजयनगर-पठालीधार मोटर मार्ग के अलाइमेंट को बदलने की मांग को लेकर पहुंचे हुए थे तो पोखरी क्षेत्र के लोग मोहनखाल-चोपता तुंगनाथ सड़क निर्माण की मांग को लेकर सीएम को ज्ञापन देने के लिए पहुंचे थे। ऊखीमठ क्षेत्र के आपदा प्रभावित भी पुनर्वास और अन्य मांगों को लेकर पहुंचे थे। लेकिन सीएम के न पहुंचने से लोगों को मायूसी हाथ लगी है।

Latest News

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...

चमोली: टीएचडीसी की विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना में हिंदी पखवाड़ा शुरू–

30 सितंबर तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम, प्रतियोगिताओं के जरिए हिंदी के प्रयोग को दिया जाएगा बढ़ावा...

बाल विज्ञान: विकास खंड दशोली के बाल विज्ञान महोत्सव में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा–

कविता पाठ, अंग्रेजी कविता और विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में चुने गए विजेता, पांचवां सीमांत पर्वतीय बाल...

हक की लड़ाई: संतानदायिनी अनसूया देवी मंदिर तक सड़क निर्माण की मांग–

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, 2.50 किमी सड़क के लिए स्वीकृत 44 लाख रुपये का काम शुरू कराने...

चमोली: बदरीनाथ के अराइवल प्लाजा में मूल निवासियों आवंटित हो 22 दुकानें–

प्रशासन ने मास्टर प्लान से प्रभावित 122 दुकानदारों को 15 साल पुराने साक्ष्य पर स्थायी आवंटन का...
error: Content is protected !!