चमोली: साहब, रात को जंगली सुअर तो दिन में बंदर कर रहे फसलों को नुकसान–

by | Aug 25, 2024 | खेतीबाड़ी, चमोली | 0 comments

चमोली के प्रभारी सचिव से ग्रामीणों ने कहा, फसलें हो रही बर्बाद, सचिव ने सुनी ग्रामीणों की समस्या, समाधान के निर्देश–

गोपेश्वर: चमोली जिले के प्रभारी सचिव दीपेंद्र कुमार चौधरी ने विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जाए।


वन्यजीवों के संबंध में वन अ​धिकारियों से जानकारी लेते सचिव-

जिले के तीन दिवसीय भ्रमण पर पहुंचे सचिव ने दशोली ब्लॉक के कोटेश्वर गांव में विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने सचिव के सम्मुख जंगली जानवरों द्वारा फसलों को हो रहे नुकसान के बारे में बताया। कहा कि रात को जंगजी सुअर तो दिन में बंदर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। बणद्वारा में क्षतिग्रस्त सिंचाई नहर की मरम्मत, जड़ी-बूटी-बणद्वार सड़क की मरम्मत, जीआईसीबैरागना में खाली पड़ी 400 नाली भूमि में खेल मैदान बनाने की मांग भी रखी। सचिव ने संबंधित अधिकारियों को उचित कार्रवाई के निर्देश दिए।

इसके बाद जीआईसीबैरागना व प्राथमिक विद्यालय बैरांगना का निरीक्षण करते हुए नई शिक्षा नीति लागू करने के संदर्भ में प्राचार्य, प्रोफेसर, प्रधानाचार्य व शिक्षा अधिकारियों से विचार विमर्श किया। सचिव ने विद्यालयों में वोकेशनल ट्रेनिंग को अनिवार्य रूप से प्रदान करने के निर्देश दिए।

संकल्प अ​भियान के तहत पौधरोपण करते प्रभारी सचिव-

संकल्प अभियान के तहत जीआईसीबैरागना के परिसर में अभियान के संयोजक मनोज तिवारी के साथ उन्होंने पौधरोपण भी किया।औद्योगिक संस्थानों की जानकारी लेते हुए सहायक प्रबंधक को औद्योगिक संस्थान कालेश्वर में खाली प्लाट जरूरतमंदों को देने के निर्देश दिए। इस दौरान डीडीओ सुशील डोभाल, एपीडी केके पंत, नायब तहसीलदार दीप्ति शिखा आदि मौजूद रहे।

Latest News

देवभूमि में रक्तदान कर जीवन को धन्य कर गई अहमदाबाद की वैशाली और डॉ. हितेश–

गोपेश्वर जिला अस्पताल में वैशाली ने किया 144वां रक्तदान, भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी ने किया सम्मानित...

चमोली: मॉडल विलेज मैठाणा के विकास कार्यों में तेजी लाने की मांग, डीएम को सौंपा ज्ञापन–

मेडिकल कॉलेज, विज्ञान संकाय, मिनी स्टेडियम और कृषि प्रशिक्षण केंद्र सहित 11 प्रमुख मांगें उठाईं...

चमाेली: गोपेश्वर कलेक्ट्रेट परिसर में गरजे प्राथमिक शिक्षक संघ के ​शिक्षक–

प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री से लगाई गुहार, टीईटी से छूट और ओपीएस बहाली की मांग उठाई-- गोपेश्वर, 17...

ऑपरेशन प्रहार: चमोली पुलिस ने अवैध शराब तस्करी पर कसा शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार–

बदरीनाथ और गोविन्दघाट पुलिस की अलग-अलग कार्रवाई, अंग्रेजी शराब की 22 बोतलें व 5 लीटर कच्ची शराब...

हादसा: फाटा-तरसाली मार्ग पर 100 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो की मौत–

एसडीआरएफ, पुलिस, एनडीआरएफ और फायर सर्विस ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया-- रुद्रप्रयाग, 17 जुलाई...

चमोली: सीएम की सभा में विधायक बुटोला की मौजूदगी पर यूकेडी का हमला, कांग्रेस पर लगाए आत्मसमर्पण के आरोप–

केंद्रीय प्रवक्ता सत्य प्रकाश सती बोले, भाजपा और कांग्रेस एक सिक्के के दो पहलू, जनता दोनों दलों को...

चमोली: हरेला पर्व पर पपड़ियाणा गांव में आयोजित हुई जन जागरुकता गोष्ठी, उत्पादन को बढ़ावा देने पर रहा जोर–

भेषज संघ चमोली की ओर से आयोजित किया गया कार्यक्रम, बड़ी संख्या में काश्तकारों ने किया प्रतिभाग...

एकल अभियान से तैयार होगा संस्कारित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत : अतुल शाह–

चमोली में पांच दिवसीय आचार्य वार्षिक अभ्यास वर्ग का शुभारंभ, ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के साथ...

जय बदरीविशाल: 13 दिन में हुई बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे की गिनती, बढ़ गई मंदिर की आय–

दो जुलाई के बाद हुई फिर से 26 दानपात्रों में चढ़ावे की गिनती, विशेष निगरानी में हुई चढ़ावे की गणना...
error: Content is protected !!