चमोली: पीजी कॉलेज गोपेश्वर में महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों पर आयोजित हुआ नाटक–

by | Aug 27, 2024 | चमोली, जागरुकता | 0 comments

अंग्रेजी विभाग, गणमंग थिएटर ग्रुप व यूथ क्लब गोपेश्वर ने आयोजित किया नाटक कार्यक्रम, महिलाओं के प्रति नजरिया बदलने की दी सीख–

गोपेश्वर: राजकीय महाविद्यालय गोपेश्वर में मंगलवार को महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों और उनके प्रति जागरुकता लाने के लिए नाटक का मंचन किया गया। समाज को महिलाओं के प्रति सोच बदलने की जरूरत पर भी बल दिया।


नाटक मंचन के दौरान छात्र-छात्राओं को संबो​धित करते प्राचार्य डॉ. बीपी देवली-

मंगलवार को कॉलेज के अंग्रेजी विभाग, गणमंग थिएटर ग्रुप व यूथ क्लब गोपेश्वर की ओर से कॉलेज परिसर में नाटक का मंचन किया गया। जिसमें महिलाओं के प्रति बढ़ रहे यौन अपराधों, छेड़खानी, भ्रूण हत्या, घरेलू हिंसा सहित अन्य संवेदनशील मुद्दों को उठाया। इस तरह के अपराधों को रोकने के लिए समाज में जागरुकता लाने पर जोर दिया गया।


नाटक का मंचन करते कलाकार-

नाटक के अंत में प्रभारी प्राचार्य डॉ. बीपी देवली ने कहा कि एक आदर्श समाज तभी बन सकता है जब महिलाएं खुद को हर जगह पर सुरक्षित महसूस करें। कार्यक्रम संयोजक व अंग्रेजी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डीएस नेगी ने कहा कि बेटियों के लिए सुरक्षित समाज बनाने के लिए सबसे पहले बेटों को संस्कारित किया जाना जरूरी है। इस दौरान डॉ. पीएल शाह, डॉ. मनीष मिश्रा, डॉ. वंदना लोहानी, डॉ. गुंजन माथुर, डॉ. दिनेश पंवार, नाटक के निर्देशक अविनाश, पवन आदि मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: जनता मिलन में सुनी गईं 30 शिकायतें, मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश-

सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा कर लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश- गोपेश्वर, 29 सितंबर...

चमोली: सीवरेज, सेप्टेज एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को प्रभावी बनाने के निर्देश–

एसटीपी की नियमित निगरानी और ठोस अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण के निर्देश-- गोपेश्वर, 28 सितंबर 2026:...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत कर्णप्रयाग शिविर में 484 लोगों ने किया प्रतिभाग–

56 दिव्यांगजनों के बनाए गए दिव्यांग प्रमाण पत्र-- कर्णप्रयाग, 28 सितंबर 2026: सेवा संकल्प अभियान के...

चमोली: धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने को प्रशासन ने जारी किए आदेश–

बद्रीनाथ धाम सहित धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने के लिए प्रशासन सख्त-- गोपेश्वर, 27 सितंबर...

चमोली: विधिक जागरूकता शिविर में दी कानूनी अधिकारों की जानकारी–

न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी और आलोक महरा ने बताया निःशुल्क कानूनी सहायता का महत्व-- गोपेश्वर, 27...

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...

चमोली: देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री–

भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...

जय मां नंदा: मां नंदा की बड़ी जात संपन्न, कैलाश विदा हुआ चौसिंग्या खाडू–

होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...
error: Content is protected !!