आंदोलन: आपदा से त्रस्त पगनो गांव के प्रभावितों ने गांव में ही शुरू किया धरना–

by | Sep 6, 2024 | आंदोलन, आपदा, चमोली | 0 comments

विस्थापन और मुआवजे की मांग उठाई, शासन-प्रशासन पर लगाया उपेक्षा का आरोप, गांव के ऊपर भूस्खलन होने से 50 से अ​धिक परिवार हैं प्रभावित–

जोशीमठ। आ​खिरकार आपदा से त्रस्त पगनो गांव के ग्रामीणों ने अपने गांव के ही पंचायत भवन में क्रमिक धरना शुरू कर दिया है। ग्रामीण विस्थापन और मुआवजा दिए जाने की मांग उठा रहे हैं। निर्णय लिया गया कि प्रत्येक दिन धरने में गांव के दस लोग बैठेंगे।

आपदा से त्रस्त पगनो गांव के ग्रामीणों ने गांव में बैठक कर आंदोलन की रणनीति बनाई। 5 सितंबर को जोशीमठ तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन किया गया, इसके बाद एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया। छह सितंबर को ग्रामीणों ने निर्णय लिया कि विस्थापन और जोशीमठ की तर्ज पर मुआवजा दिए जाने की मांग पर धरना शुरू किया जाएगा। शुक्रवार से ग्रामीणों ने धरना शुरू भी कर दिया।


गांव में धरना देते पगनो गांव के आपदा प्रभावित-

बता दें कि पगनो गांव में दो साल से लगातार भूस्खलन हो रहा है, जिससे गांव में कई आवासीय भवन ध्वस्त हो चुके हैं। पिछले कुछ दिनों से बारिश होते ही भारी मलबा व गाद लोगों के घरों में घुस रही है। किसी का रसोई घर मलबे से भर गया तो किसी का शौचालय ध्वस्त हो गया।

गांव के रास्ते, चौक व आंगन मलबे से भरे हुए हैं। लेकिन अभी तक ग्रामीणों के विस्थापन को लेकर सरकार कोई निर्णय नहीं ले पाई है। पहले दिन धरने पर बैठने वालों में जमन सिंह राणा, प्रताप सिंह, बद्री प्रसाद, सूरज राणा, ज्ञान सिंह राणा, दिगंबर सुंदरियाल, फते सिंह, प्रमोद चंद्र, सतेश्वर प्रसाद शामिल रहे। इस दौरान ग्राम प्रधान रीमा देवी सहित अन्य ग्रामीण भी मौजूद रहे।

Latest News

उत्तराखंड: सीएम धामी का बड़ाफैसला: मदरसों में उत्तराखंड बोर्ड का पाठ्यक्रम अनिवार्य, नियम न मानने पर होगी कार्रवाई–

कहा, बच्चों को समान और गुणवत्तापूर्ण ​शिक्षा देना है उद्देश्य, मदरसा बोर्ड होगा भंग-- हरिद्वार, 19...

चमोली: चारधाम यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में, प्रभारी मंत्री भरत चौधरी ने किया हाईवे का निरीक्षण–

मंत्री ने कमेड़ा से बदरीनाथ तक किया बदरीनाथ हाईवे का निरीक्षण, अ​धिकारियों को दिए निर्देश...

आस्था: कलश यात्रा के साथ अनसूया मंदिर में लक्ष महायज्ञ और श्रीमद देवी भागवत कथा शुरू–

यज्ञ के लिए अर​णी मंथन से प्रज्ज्वलित की गई आग, 28 को पूर्णाहूति के बाद मंदिर में विराजमान होगी...

प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा, अ​धिकारियों के साथ की बैठक–

पार्किंग, यातायात नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधा पर हुई चर्चा-- गोपेश्वर। चारधाम यात्रा की...

चमोली: सरस्वती ​शिशु विद्या मंदिर पीपलकोटी के वा​र्षिकोत्सव में रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम–

छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक गीतों की दी प्रस्तुतियां, पढ़ें, क्या रहा कार्यक्रम में खास...

पहल: प्लास्टिक मुक्त होगी चारधाम यात्रा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी चेतावनी–

सीएम ने कहा, धामों में कूड़ा फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई-- ऋ​षिकेश, 19 अप्रैल 2026:...

चमोली: महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरुक, दवाईयां दी–

गोपेश्वर (चमोली), 16 अप्रैल 2026: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...

चमोली: जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता दिखाएं अ​धिकारी–

सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक में दिए डीएम गौरव कुमार ने निर्देश...

अच्छी खबर: उत्तराखंड में बढ़ेगी विधवा, दिव्यांग, तीलूरौतेली और बौना पेंशन–

समाज कल्याण मंत्री ने दिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश, दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान बढ़ेगा...
error: Content is protected !!