आपदा भी आस्था के सामने हुई नत्मस्तक, रास्ता न मिलने पर नदी पार कर पहुंची मां नंदा–

by | Sep 4, 2021 | आस्था, चमोली | 0 comments

चमोली। गंडासू गांव से रात्रि प्रवास के लिए तेफना गांव आते वक्त दशोली की मां नंदा की डोली के साथ चल रहे भक्तों ने जान जोखिम में डालकर नदी को पार कर दिया। नदी के उफान पर होने के बावजूद भी भक्तों की आस्था के आगे आपदा भी नस्मस्तक हो गई। दरअसल, तेफना गांव के समीप मोलागाड नदी में आठ साल पहले पुल बह गया था। तब से ग्रामीण नदी से ही जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे हैं। शनिवार को गंडासू गांव से मां नंदा की डोली को रात्रि प्रवास के लिए तेफना गांव जाना था। नदी पर पुल न होने के कारण नंदा भक्तों ने एक दूसरे का सहारा बनकर डोली को उफनती नदी से पार करवाया। भक्तों का कहना है कि मां नंदा की लोक जात यात्रा शुरू होने से पहले ही शासन-प्रशासन से पैदल मार्गों की दशा सुधारने की मांग की गई, लेकिन इस तरफ किसी ने ध्यान नहीं दिया। लोकजात यात्रा में शामिल हो रहे भक्तों को कई कठिनाईयों से गुजरना पड़ रहा है। मां नंदा की डोली विभिन्न यात्रा पड़ावों से होते हुए तेफना गांव पहुंच गई है। गांव में देवी भक्तों ने माता की डोली का फूल-मालाओं से स्वागत किया। 

Latest News

चमोली: नगर पंचायत बदरीनाथ ने कूड़े से कमाए 84 हजार रुपये, एक सप्ताह में आठ टन कचरा उठाया–

बदरीनाथ धाम में स्वच्छता के साथ आय का नया मॉडल, साफ-सफाई में जुटे 79 पर्यावरण मित्र-- बदरीनाथ, 30...

आईसीएसई के इंटर में सौम्या व दसवीं में स्मयन ने किया जिला टॉप–

चमोली जिले में शत प्रतिशत रहा आईसीएसई का परीक्षा परिणाम, सौम्या और स्मयन बने जिला टॉपर-- चमोली, 30...

“प्रतिष्ठा और उधारी बनी मौत की वजह”चमोली पुलिस ने एक महीने पुराने “ब्लाइंडमर्डर” का किया सनसनीखेज खुलासा–

आरोपी गिरफ्तार, कर्णप्रयाग में मीडिया से वार्ता में पुलिस अधीक्षक ने हत्यांकांड का किया खुलासा...

हक की लड़ाई: पुरानी पेंशन के लिए चमोली में हुंकार, एक मई को पौड़ी कमिश्नरी घेराव की रणनीति तैयार–

गोपेश्वर में कार्मिकों की बैठक में एकजुटता का परिचय देने का किया गया आह्वान, कहा लड़ते रहेंगे हक की...

आस्था: बदरीनाथ धाम के दर्शनों को पहुंचे सूफी गायक कैलाश खैर–

मंदिर समिति ने किया कैलाश खैर का स्वागत, मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने कैलाश खैर के साथ ​खिंचवाई...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार ने की सीएम हेल्पलाइन 1905 पर मिली ​शिकायतों की समीक्षा–

लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश, साप्ताहिक समीक्षा होगी...

सख्ती: जनपद में फिर से चलाया जाएगा राशन कार्ड सत्यापन अभियान, अपात्र होंगे चि​न्हित–

फर्जी लाभार्थियों पर होगी कार्रवाई, पात्र लोगों को मिलेगा गैस कनेक्शन एवं आयुष्मान जैसी सुविधाओं का...

जीरो ग्राउंड: रात को निरीक्षण पर निकले रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी विशाल मिश्रा–

आपातकालीन परिचालन केंद्र व यात्रा कंट्रोल रूम का किया औचक निरीक्षण-- रुद्रप्रयाग, 29 अप्रैल 2026:...

चमोली: नम आंखों से भक्तों ने मां अनसूया को दी विदाई, जयकारों से गूंजी मंडल घाटी

सात माह की दिवारा यात्रा पूर्णाहुति के साथ संपन्न, मंदिर में पुनः विराजमान हुई माता की डोली...
error: Content is protected !!