चमोली: पुलिस द्वारा युवक को पीटने के मामले में भोटिया जनजाति के लोगों में आक्रोश–

by | Oct 1, 2024 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

भोटिया जनजाति के ग्रामीणों ने जिला​धिकारी को दिया ज्ञापन, जल्द कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी–

गोपेश्वर: बीते दिनों हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग पर अंग्रेजी शराब की बरामदगी के दौरान पुलिस द्वारा युवक के साथ मारपीट करने के मामले में भोटिया जनजाति के लोगों में भारी आक्रोश है। उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मामले में संलिप्त पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। चेतावनी दी कि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो वे आंदोलन शुरू कर देंगे।

पुलिस ने उर्गमसड़क पर 28 सितंबर को एक वाहन से नौ पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की थी। जिसमें दो युवकों को पकड़ा गया। पुलिस का दावा है कि दोनों युवकों की कार से शराब बरामद हुई है। वहीं इस मामले में पकड़े गए आरोपी केशर सिंह राणा ने पुलिस पर आरोप लगाया कि उसके साथ बुरी तरह से मारपीट की गई। जिसके लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती करना पड़ा।

मंगलवार को भोटिया जनजाति के लोगों ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने कहा कि केशर सिंह राणा वाहन चालक है और निजी काम से उर्गम जा रहा था। उसकी गाड़ी में कोई शराब नहीं थी, उनके आगे चल रही कार में शराब पकड़ी गई, लेकिन उसका चालक भाग गया। ऐसे में पुलिस ने केशर सिंह राणा को रोका और उसके साथ मारपीट के बाद शराब की बरामदगी उसके पास से दिखा दी। उसके साथ इतनी मारपीट की गई कि चेहरे पर अभी तक सूजन है।

ज्ञापन सौंपने वालों में नीती माणा घाटी संघर्ष समिति जनजाति की सहसचिव नंदी राणा, अध्यक्ष कीरत सिंह भंडारी, दीवान सिंह, बलवीर सिंह, बलवीर सिंह राणा, सुरेंद्र गमस्वाल, पुष्कर सिंह राणा, पुष्कर सिंह राणा, राहुल पंवार, अवतार सिंह, राखी रावत, चंद्रदीप, विक्रम प्रसाद, मनोज डुंगरियाल, मनोज आदि मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...

चमोली: देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री–

भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...

जय मां नंदा: मां नंदा की बड़ी जात संपन्न, कैलाश विदा हुआ चौसिंग्या खाडू–

होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...
error: Content is protected !!