बिरोजा और तारपीन ले जा रहे ट्रक को सीज किया, चालक-परिचालक गिरफ़्तार–

by | Sep 5, 2021 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments

  
गोपेश्वर। पुलिस और बदरीनाथ वन प्रभाग के संयुक्त प्रयास से पेट्रोल टैंकर में अवैध रुप से विरोजा/रेजिन तथा तारपीन ले जाने पर थराली पुलिस की ओर से वाहन के चालक और परिचालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पेट्रोल टेंकर को सीज कर दिया गया है। थाना थराली पुलिस द्वारा वाहन चैकिंग के दौराने एक पेट्रोल टैंकर संख्या UP 83 N 9105 से 335 कनस्तर विरोजा रेजिन तथा लगभग 2500 लीटर तारपीन का तेल बरामद किया गया। पुष्टि के लिए वन क्षेत्राधिकारी भी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके वन उपज होने की पुष्टि हुई। जिसके बाद  पुलिस द्वारा अवैध रुप से विरोजा/रेजिन, तरपीन को परिवहन करने पर दो अभियुक्तों बहादुर सिंह बोरा पुत्र दीवान सिंह, नैनीताल निवासी और जगदीश चंद्र आर्य पुत्र नारायण राम आर्य, अल्मोड़ा(परिचालक) जिला निवासी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि ऑयल टेंकर कौसानी से कर्णप्रयाग ले जाया जा रहा था। बदरीनाथ वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी आशुतोष सिंह ने बताया कि वन उत्पाद का अवैध परिवहन भारतीय वन अधिनियम 1927 के तहत अपराध है। 

Latest News

चमोली में बारिश-बर्फबारी से मौसम सुहावना, जंगल की आग बुझी–

चमोली जनपद में लगातार दूसरे दिन भी हुई बारिश, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर हुई बर्फबारी-- चमोली, 29...

चमोली: बदरीनाथ पुलिस ने चंद घंटों में ढूंढा श्रद्धालु का लाखों रुपये के जेवरात से भरा बैग–

मित्रता, सेवा और सुरक्षा” का सजीव उदाहरण पेश कर रही बदरीनाथ पुलिस, भावुक यात्री ने किया सैल्यूट...

चमोली: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी चचेरे भाई को 20 वर्ष का कठोर कारावास–

चमोली जिला न्यायालय में विशेष सत्र न्यायाधीश की अदालत ने सुनाया फैसला, पीड़िता को तीन लाख प्रतिकर...

चमोली: ज्योतिर्मठ में भूधंंसाव के तीन साल बाद शुरू हुआ क्षतिग्रस्त भवनों का ध्वस्तीकरण–

जनवरी 2023 में हुआ था भू-धंसाव, सैकड़ों भवन हो गए थे असुर​क्षित, एसडीएम के निर्देश पर ध्वस्तीकरण...

चमाेली: बमोथ गांव में पेयजल समस्या पर ग्रामीणों ने घेरा जल निगम के अधिकारी–

लंबे समय से पेयजल किल्लत झेल रहे ग्रामीण, ​शिकायत पर नहीं हो रही थी कोई कार्रवाई-- कर्णप्रयाग, 28 मई...

सिद्धपीठ कुरूड़ मंदिर को पर्यटन मानचित्र में मिला स्थान, श्रद्धालुओं में खुशी–

मंदिर समिति और हक-हकूकधारियों की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, नंदा जात का प्रमुख केंद्र है कुरुड़...

चमोली: ​घिंघराण में आंधी-तूफान से गैस सिलिंडरों से भरे पिकअप वाहन के ऊपर गिरा पेड़–

चालक और गैस वितरक सुर​क्षित, फायर कर्मियों ने हटाया पेड़, एक घंटे तक लगा रहा जाम-- गोपेश्वर, 28 मई...

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘सौर जागरूकता स्मारिका पुस्तिका’ का किया विमोचन–

काउंसिल ऑन एनर्जी, इंवायरमेंट एंड वॉटर ने तैयार की जानकारीपरख सौर जागरुकता स्मारिका-- देहरादून, 28...

जय हिंद: चमोली जनपद में एक ही गांव के छह युवाओं का अग्निवीरजीडी में चयन, गांव में खुशी की लहर–

नंदानगर ब्लॉक के कनोल और बड़गुना गांव के युवाओं ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, ग्रामीणों ने जताई खुशी...
error: Content is protected !!