वाहनों की निलामी होगी: जिला स्वास्थ्य समिति करेगी निष्प्रयोज्य वाहनों की नीलामी–

by | Oct 14, 2024 | देहरादून, स्वास्थ्य | 0 comments

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने दिये कार्रवाई के निर्देश, कहा आयुष्मान कार्ड धारकों को बेहतर उपचार दें सरकारी अस्पताल–

देहरादूनः 14 अक्टूबर 2024: प्रदेश भर के चिकित्सालयों एवं स्वास्थ्य विभाग में वर्षों से खड़े निष्प्रायोज्य वाहनों की नीलामी अब जिला स्वास्थ्य समिति करेगी। इस संबंध में शीघ्र ही शासन स्तर से सभी जिला अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिये जायेंगे। इसके साथ ही प्रदेश के राजकीय मेडिकल कॉलेजों एवं जिला अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड धारकों को बेहतर उपचार दिया जायेगा ताकि अधिक से अधिक मरीजों को सरकारी अस्पतालों की ओर आकर्षित किया जा सके।

सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज विधान सभा स्थित सभागार में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों एवं कार्यालयों में वर्षों से खड़े निष्प्रायोज्य वाहनों की नीलामी की जिम्मेदारी जिला अधिकारी की अध्यक्षता में गठित जिला स्वास्थ्य समिति को दिया जायेगा। इस संबंध में शीघ्र ही शासन स्तर से आदेश जारी कर दिये जायेंगे। उन्होंने कहा कि राजकीय मेडिकल कॉलेजों एवं जिला अस्पतालों में तमाम सुविधाओं के बावजूद निजी अस्पतालों की अपेक्षा आयुष्मान कार्ड धारकों का उपचार कम संख्या में हो रहा है, जिनकी संख्या बढाने के लिए विभागीय अधिकारियों को और अधिक प्रयास करने होंगे तथा सरकारी अस्पतालों में सुविधाएं बढ़ानी होंगी।

डॉ. रावत ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि आने वाले समय में सभी राजकीय अस्पतालों का एक ही कलर कोड निर्धारित किया जाए, समस्त अस्पतालों में गेट के साथ ही समस्त स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी संबंधी दो-दो बोर्ड स्थापित किये जाएं तथा अस्पतालों में प्रत्येक दिन अलग-अलग रंग की बेड शीट निर्धारित की जाए। इसके अलावा अधिकारियों एवं कार्मिकों की समय पर उपस्थिति के लिए बायो मेट्रिक उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। विभिन्न चिकित्सालयों में एक ही पटल पर 03 वर्ष से अधिक समय से तैनात कार्मिकों का पटल बदलने के निर्देश भी अधिकारियों को दिये गये। विभागीय मंत्री ने जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों के तीमारदारों के लिए रैन बसेरों के निर्माण के लिए डीपीआर तैयार करने के लिए निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये । जिनका निर्माण सीएसआर फण्ड से किया जायेगा।

बैठक में चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभागों द्वारा खर्च बजट की भी समीक्षा की गई जिसमें उन्होंने निर्माण कार्यों में हो रही देरी पर कार्यदायी संस्थाओं के खिलाफ सख्त कार्यवाही के निर्देश अधिकारियों को दिये, साथ ही स्वास्थ्य विभाग के अंर्तगत उपकरण एवं दवा खरीद की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिये।

बैठक में सचिव स्वास्थ्य, आर राजेश कुमार, मिशन निदेशक, स्वाति एस भदौरिया, अपर सचिव, अनुराधा पाल, नमामि बंसल, महानिदेशक स्वास्थ्य, डॉ. तारा आर्य, निदेशक, चिकित्सा शिक्षा, डॉ. आशुतोष सयाना, निदेशक स्वास्थ्य, डॉ. सुनीता टम्टा, डॉ. मनु जैन, सीएमओ डॉ. संजय जैन, डॉ. आरके सिंह, डॉ. आरएस बिष्ट, डॉ. जौहरी, डॉ. चुफाल सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Latest News

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...

चमोली: देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री–

भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...

जय मां नंदा: मां नंदा की बड़ी जात संपन्न, कैलाश विदा हुआ चौसिंग्या खाडू–

होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...
error: Content is protected !!