चमोली: जोशीमठ की सुरक्षा को डीपीआर तैयार, जल्द होंगे कार्य–

by | Oct 17, 2024 | आपदा, चमोली | 0 comments

जिला​धिकारी संदीप तिवारी ने प्रभावितों को प्रोजेक्टर के माध्यम से बताए प्रस्तावित कार्य, कहा, कम खतरे वाले क्षेत्रों के भवनों की मरम्मत व सुरक्षित जगह पर भवन बनाने की जल्द दी जाएगी अनुमति

जोशीमठ, 17 अक्टूबर 2024:भूधंसाव प्रभावित जोशीमठ में सुरक्षात्मक कार्यों के लिए डीपीआर तैयार हो चुकी है। जिलाधिकारी ने प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रभावितों को नगर में प्रस्तावित कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। कहा कि डीपीआर का आईआईटी रुड़की से परीक्षण कराया जा रहा है, परीक्षण पूरा होते ही काम शुरू कर दिया जाएगा।

बृहस्पतिवार को नगर पालिका सभागार में जिलाधिकारी ने आपदा प्रभावितों के साथ बैठक की। कार्यदायी संस्थाओं ने डीपीआर का प्रस्तुतिकरण दिया। जिसमें सीवरेज, ट्रेनेज, स्लोपस्टेबलाइजेशन और नदी किनोरटो प्रोटेक्शन वाल निर्माण शामिल है। डीएम ने कहा कि शीतकाल को देखते हुए ग्रीन और यलो जोन में स्थत भवनों की मरम्मत और सुरक्षित स्थानों पर नए निर्माण कार्य के लिए जल्दी अनुमति दी जाएगी। उन्होंने सभी से सुरक्षात्मक कार्यों में सहयोग करने की अपील की।

स्थानीय लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ निराकरण करने का प्रयास करेंगे। सभी के सुझाव और सहयोग से सुरक्षात्मक कार्य पूरे किए जाएंगे। एसडीएम को निर्देश दिए कि जिन घरों का भुगतान हो गया है उनको खाली कराया जाए। इस अवसर पर ज्योतिर्मठ मूल निवास स्वाभिमान संगठन के अध्यक्ष भुवन चंद्र उनियाल, सचिव समीर डिमरी, जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक अतुल सती, कमल रतूड़ी, एसडीएम चंद्रशेखर वशिष्ठ, लोनिवि के ईई राजवीर चौहान, ईई अरुण प्रताप सिंह, आपदा प्रबंधन अधिकारी एनके जोशी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

—–

जल निगम, लोनिवि व सिंचाई विभाग करेंगे कार्य

पेजल निगम द्वारा सीवरेज और ड्रेनेज सिस्टम के लिए नगर में 2.95 एमएलडी का सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाया जाएगा और सभी घरों को सीवर लाइन से जोड़ा जाएगा। औली से मारवाड़ी तक बहने वाले सात नालों व अन्य छोटे बड़े नालों का ट्रीटमेंट किया जाएगा। लोनिवि की ओर से नगर के 12 स्थानों पर स्लोपस्टेबलाइजेशन और सभी सड़कों का ट्रीटमेंट किया जाएगा। इनमें से छह जगह पर बोर होल किया गया है, जिसके मैप के हिसाब से कार्य किए जाएंगे। सिंचाई विभाग मारवाड़ी पुल से विष्णुप्रयाग पुल तक अलकनंदा नदी किनारे सुरक्षा दीवार बनाएगा। डीएम ने सिंचाई विभाग को धौली गंगा पर विष्णुप्रयाग से ऐरा पुल तक नदी किनारे सुरक्षात्मक दीवार की डीपीआर भी तैयार करने के निर्देश दिए।

—-

निगरानी समिति बनेगी

– डीएम ने कहा कि कार्यों की देखरेख के लिए एक समिति का गठन किया जाएगा। जिसमें हर वार्ड से एक व्यक्ति को सदस्य के तौर पर रखा जाएगा। कार्यों के लिए निजी भूमि की जरूरत पड़ने पर एक निर्धारित एसओपी के तहत मुआवजा देने के बाद सरकार भूमि का अधिग्रहण करेगी। डीएम ने कहा कि नगर में पुनर्वास कार्यालय स्थापित करते हुए कर्मचारी तैनात कर दिए हैं।

Latest News

चमोली: भारी बारिश की चेतावनी पर चमोली में कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद–

28 जुलाई को कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, गैर सरकारी और निजी विद्यालयों में अवकाश घोषित...

संघर्ष की जीत : गढ़वाल हीरोज़ की ऐतिहासिक जीत पर तीनों सांसदों का सम्मान, युवा खिलाड़ियों के शुभचिंतक हैं चमोली के सुधीर रावत–

दिल्ली सॉकर चैंपियनशिप छठी बार जीतने पर क्लब को मिली सराहना, आर्थिक रूप से कमजोर खिलाड़ियों की मदद...

नवनियु​क्ति: प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन बने श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय के नए कुलपति–

उत्तराखंड शासन ने जारी किए नियुक्ति आदेश, 66 वर्ष की आयु पूर्ण होने अथवा अगले आदेश तक रहेगा कार्यकाल...

देहरादून: उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने आमजन और विद्वानों से मांगे सुझाव–

10 अगस्त तक ई-मेल से भेजे जा सकेंगे सुझाव, संस्कृत शिक्षा, शोध, एआई और डिजिटल उपयोग को मिलेगा बढ़ावा...

आक्रोश: जंतर-मंतर में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में गोपेश्वर में कांग्रेस का प्रदर्शन–

केंद्र सरकार के खिलाफ धरना, शिक्षा मंत्री और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग गोपेश्वर, 22 जुलाई 2026:...

सनातन संस्कृति: शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज से मिले मुख्यमंत्री धामी, लिया आशीर्वाद–

आध्या​त्मिक और सामाजिक विषयों पर हुई चर्चा, आशीर्वाद लिया-- देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

चमोली: गंगा की मुख्य धारा तक पहुंचने से पहले ही सहायक नदियों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्लास्टिक अपशिष्ट रोकें-जिलाधिकारी–

गंगा में बिना शोधन का सीवेज प्रवाहित न हो, सेप्टिक टैंक अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण पर विशेष जोर...

चमोली: सेवा, सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा : बहुद्देशीय जनकल्याण शिविर में 600 से अधिक लोगों ने लिया लाभ–

22 जनशिकायतों में से 21 का मौके पर निस्तारण, विभिन्न विभागों ने 281 पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से...

चमोली: 15 दिन मलारी में रहकर कार्य करें पटवारी, नीती घाटी में ऑफ लाइन हों वीबी-जीरामजी के काम–

मलारी न्याय पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को सौंपा छह सूत्री ज्ञापन, रोडवेज बस के साथ ही कई...
error: Content is protected !!