केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव: जोनल, सेक्टर नोडल और सहायक नोडल अधिकारी किए नियुक्त–

by | Oct 18, 2024 | चुनाव, रूद्रप्रयाग | 0 comments

नोडल अ​धिकारियों को दिए अपने दायित्वों का कुशलता के साथ निर्वहन करने के दिए निर्देश, पढ़ें किसको मिली जिम्मेदारी–

रुद्रप्रयाग, 18 अक्टूबर 2024:

जिला कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ गहरवार ने निर्वाचन कार्य में तैनात किए गए सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि उन्हें जो भी दायित्व सौंपे गए हैं सभी अपने दायित्वों का निर्वहन कुशलता, पारदर्शिता एवं निष्पक्ष रूप से संपादित करें तथा सभी अधिकारी एवं कार्मिक आपसी समन्वय के साथ निर्वाचन प्रक्रिया को संपादित करने में निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराएं। उन्होंने जोनल एवं सेक्टर अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों का आवश्यक निरीक्षण करते हुए विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत वनरेवल बूथों की स्थिति से तीन दिन के भीतर अनिवार्य रूप से अवगत कराने के निर्देश दिए।

निर्वाचन प्रक्रिया में तैनात किए गए उड़नदस्ता, स्थैटिक निगरानी व वीडियो टीमों को अपने दायित्वों का निर्वहन संवेदनशीलता के साथ करने के निर्देश दिए। उन्होंने आबकारी अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि अवैध शराब की किसी भी दशा में सप्लाई न की जाए। इस पर कड़ी निगरानी रखी जाए। साथ ही निरंतर चैकिंग अभियान चलाया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि कोई भी प्रत्याशी एवं कार्यकर्ता मानक के अनुसार नकदी न हो इसकी गहन जांच पड़ताल की जाए।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रह्लाद कौंडे ने सभी सेक्टर अधिकारियों से अपेक्षा की है कि क्षेत्र में वनरेवल बूथों की स्थिति से अवगत कराएं एवं किसी भी तरह से कहीं कानून का उलंघन किया गया है तो इस संबंध में भी आवश्यक रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए ताकि सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए जाने के लिए उचित कार्यवाही की जा सके।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जीएस खाती ने उपस्थित अधिकारियों से कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया एक संवेदनशील प्रक्रिया है। इस उप निर्वाचन को लोक सभा सामान्य निर्वाचन को कुशलता एवं निर्विघ्न रूप से जिस तरह से सभी ने अपने जिम्मेदारी का निर्वहन किया है उसी तरह से इस उप निर्वाचन में सभी अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। इसके लिए उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का गहनता से अध्ययन करने को कहा है।

बैठक में संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी, अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्याम सिंह राणा, जिला विकास अधिकारी विमल कुमार, वरिष्ठ कोषाधिकारी चंद्रप्रकाश सती, उप जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग आशीष चंद्र घिल्डियाल, ऊखीमठ अनिल कुमार शुक्ला, मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रमेंद्र कुमार बिष्ट, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी धीरज कुमार, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी संदीप भट्ट, मुख्य कृषि अधिकारी लोकेंद्र सिंह बिष्ट सहित जोनल, सेक्टर एवं सहायक सेक्टर अधिकारी अधिकारी मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: नौ वर्षों की उल्लेखनीय सेवाओं के बाद डॉ. ममता को दी भावभीनी विदाई–

नगरवासियों और सामाजिक संगठनों ने किया सम्मानित, नर्सिंग कॉलेज को प्रदेश के अग्रणी संस्थानों में...

बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण: आरोपी कर्मचारी की ड्यूटी बदली, कांग्रेस ने बीकेटीसी भंग करने की उठाई मांग–

जांच की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रोटोकॉल और थाली भेंट गणना कार्य से हटाया गया कर्मचारी, विभिन्न...

चमोली: राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी उक्रांद में शामिल, बदरीनाथ विधानसभा में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी–

सांस्कृतिक, राज्य आंदोलन और ​शिक्षा जगत से जुड़ने के बाद अब राजनीति के सफर पर आगे बढ़े केके ​डिमरी...

केतन को श्रद्धांजलि देने निकला कैंडल मार्च, दोषियों को फांसी की मांग–

जातिवाद के विरोध में विभिन्न संगठनों ने किया प्रदर्शन, आंबेडकर भवन से गोपीनाथ मंदिर तक निकाला मार्च...

विज्ञान विषय की मांग को लेकर अनशन जारी, दो अनशनकारियों की तबीयत बिगड़ी–

सीएचसी में कराया गया भर्ती, छह जुलाई तक मांग पूरी न होने पर बीईओ कार्यालय में प्रदर्शन की चेतावनी...

चमोली: बदरीनाथ में आर्थिक हेराफेरी के आरोपों की जांच शुरू, बीकेटीसी ने बनाई चार सदस्यीय समिति–

एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जाएगी गोपेश्वर/बदरीनाथ, 4 जुलाई 2026: बदरीनाथ...

काम की बात: पांडुवाखाल-कर्णप्रयाग हाईवे पर दो दिन रात को पूर्ण रुप से बंद रहेगी वाहनों की आवाजाही–

स्टील गार्डर मोटर पुल की भार क्षमता जांच के लिए चार से छह जुलाई तक रात्रि को बंद रहेगा पांडुवाखाल...

राजकाज: उत्तराखंड में बनेगी नई खेल नीति, पदक विजेताओं को खेल विभाग में मिलेगी नौकरी–

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा राष्ट्रीय खेल नीति 2025 के अनुरुप उत्तराखंड में नई खेल नीति होगी...
error: Content is protected !!