गोपेश्वर। चारधाम यात्रा अभी तक भी शुरू न होने पर कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता विकास जुगरान ने कहा कि यात्रा के संदर्भ में सरकार कोरोना की व्यवस्थाओं को लेकर न्यायालय में मजबूत पक्ष नहीं रख पा रही है। यह सरकार की विफलता है। अपनी कमियों को छिपाने के लिए बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट याचिकाकर्ताओं के नाम सोशल मीडिया में प्रचारित कर रहे हैं। जनता से कह रहे हैं कि इनसे याचिका वापस लेने की अपील करें। यह सरकार की कमजोरी को जाहिर करता है। न्यायालय की आड लेकर सरकार के प्रतिनिधि खुद को बचाने का प्रयास कर रहे हैं। जो भी सरकार से सवाल कर रहे हैं उन्हें विपक्षी बताकर चुप कराने का प्रयास किया जा रहा है। सरकार जनता के प्रति संवेदनहीन हो चुकी है। चारोंधामों में तीर्थपुरोहित, हकहकूकधारी, व्यवसायी, स्थानीय लोग चारधाम यात्रा संचालन की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार है कि सुनने को तैयार नहीं है। जनता आगामी विधानसभा में जरूर भाजपा को सबक सिखाएगी।
हाईकोर्ट में कमजोर पैरवी से शुरू नहीं हो रही चारधाम यात्रा– विकास जुगरान–
by laxmi Purohit | Sep 7, 2021 | चमोली, चारधाम | 0 comments

Latest News
कहा, बच्चों को समान और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना है उद्देश्य, मदरसा बोर्ड होगा भंग-- हरिद्वार, 19...
चमोली: चारधाम यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में, प्रभारी मंत्री भरत चौधरी ने किया हाईवे का निरीक्षण–
मंत्री ने कमेड़ा से बदरीनाथ तक किया बदरीनाथ हाईवे का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश...
यज्ञ के लिए अरणी मंथन से प्रज्ज्वलित की गई आग, 28 को पूर्णाहूति के बाद मंदिर में विराजमान होगी...
पार्किंग, यातायात नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधा पर हुई चर्चा-- गोपेश्वर। चारधाम यात्रा की...
छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक गीतों की दी प्रस्तुतियां, पढ़ें, क्या रहा कार्यक्रम में खास...
सीएम ने कहा, धामों में कूड़ा फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई-- ऋषिकेश, 19 अप्रैल 2026:...
गोपेश्वर (चमोली), 16 अप्रैल 2026: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...
सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक में दिए डीएम गौरव कुमार ने निर्देश...
समाज कल्याण मंत्री ने दिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश, दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान बढ़ेगा...

